Advertisement

जब Andrew Symonds ने देसी स्टाइल में किया था Pooja Misrra को प्रपोज, बोले- अब परिवार की अहमियत समझा हूं

Andrew Symonds रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आए थे. इस शो पर उन्होंने एक नहीं बल्कि दो-दो हसीनाओं को देसी स्टाइल में प्रपोज किया था.

Latest News
जब Andrew Symonds ने देसी स्टाइल में किया था Pooja Misrra को प्रपोज, बोले- अब परिवार की अहमियत समझा हूं

एंड्रयू साइमंड्स, पूजा मिश्रा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) के निधन की खबर खेल जगत के लिए बड़ा सदमा लेकर आई है. सिर्फ खेल ही नहीं एंड्रयू भारत की मनोरंजन इंडस्ट्री का भी हिस्सा रह चुके हैं. वो बॉलीवुड फिल्म के अलावा एक मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) में भी दिखाई दे चुके हैं. इस शो पर उनके चार्म ने लोगों को खूब इंप्रेस किया था. वहीं, इस शो पर उन्होंने दो हसीनाओं को देसी स्टाइल में प्रपोज किया था. इन हसीनाओं में एक्ट्रेस पूजा मिश्रा (Pooja Misrra) का नाम भी शामिल था.

फैंस को भाया था देसी अंदाज

एंड्रयू साइमंड्स, रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 5 में दिखाई दिए थे. इस दौरान उन्हें हिंदी नहीं आती थी इसलिए पूजा मिश्रा ने शो पर उनकी ट्रांसलेटर बनकर हिस्सा लिया था. इस शो पर एंड्रयू महज 11 दिनों तक ही रह पाए लेकिन इस दौरान उन्होंने फैंस को जमकर एंटरटेन किया था.

बिग बॉस के टास्क के दौरान एंड्रयू ने शो पर दो- दो हसीनाओं को प्रपोज किया था. ये प्रपोजल उन्होंने एकदम देसी स्टाइल में दिया था. ये दो हसीनाएं थीं पूजा मिश्रा और शोनाली नागरानी. एंड्रयू ने देसी स्टाइल में लाल गुलाब देकर शानदार अंदाज में प्यार का इजहार किया था. 

ये भी पढ़ें- Andrew Symonds को क्यों कहा जाता था 'Roy'? ये है इस नाम से जुड़ी कहानी

ये भी पढ़ें- Pooja Misra के वर्जिनिटी बेचने वाले आरोप पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे ने दिया जवाब, वायरल हुआ गुस्से भरा ट्वीट

एंड्रयू साइमंड्स जब बिग बॉस से 11 दिनों बाद जा रहे थे तब उन्होंने बयां किया था कि किस तरह इस शो की वजह से परिवार को लेकर उनका नजरिया बदल गया था. एंड्रयू के मुताबिक उन्होंने परिवार की अहमियत इस शो पर आकर सीखी. उन्होंने कहा था कि उन्होंने वो सब काम किए और ऐसी चीजें सीखीं जिनके बारे में उन्हें पता तक नहीं था. उन्होंने घर में रोटी के साथ-साथ भारतीय अंदाज में सब्जियां बनानी सीखी थीं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement