Advertisement

इस TV एक्ट्रेस ने 14 साल बड़े तलाकशुदा एक्टर से रचाई थी पहली शादी, अब 15 साल बाद लिया तलाक, आपने पहचाना?

TV का मशहूर कपल Lataa Saberwal और Sanjeev Seth के रास्ते अब अलग हो गए हैं. कपल ने तलाक ले लिया है. एक्ट्रेस ने खुद पोस्ट शेयर इस बारे में साझा किया है.

सौभाग्या गुप्ता | Jun 21, 2025, 04:33 PM IST

1.15 साल बाद अलग हुए लता सभरवाल और संजीव सेठ

15 साल बाद अलग हुए लता सभरवाल और संजीव सेठ
1

ये रिश्ता क्या कहलाता है में राजश्री माहेश्वरी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस लता सभरवाल ने एक पोस्ट शेयर किया जिसने लोगों को हैरान कर दिया. वो 15 साल बाद संजीव सेठ से तलाक ले रही हैं. लता सबरवाल ने पोस्ट में लिखा 'लंबे समय की चुप्पी के बाद, मैं ऐलान करती हूं कि मैं (लता सबरवाल) अपने पति (संजीव सेठ) से अलग हो गई हूं. मुझे एक प्यारा बेटा देने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं. मैं उनकी आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देती हूं. मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि प्लीज मेरे और मेरे परिवार की शांति का सम्मान करें और इस बारे में कोई सवाल न पूछें या कॉल न करें. आभार.'

Advertisement

2.शूटिंग के दौरान तलाकशुदा संजीव सेठ पर आया था लता का दिल

शूटिंग के दौरान तलाकशुदा संजीव सेठ पर आया था लता का दिल
2

लता सबरवाल और संजीव सेठ टीवी के मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की शूटिंग के दौरान ही एक-दूसरे से प्यार पड़े थे. इसके बाद दोनों ने साल 2010 में शादी कर ली थी. इस कपल का एक बेटा भी है. संजीव लता से 14 साल बड़े हैं और वो तलाकशुदा थे. 

3.विवाह फिल्म से हुई थीं मशहूर

विवाह फिल्म से हुई थीं मशहूर
3

लता सभरवाल टीवी से लेकर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वो विवाह में शाहिद कपूर की भाभी के रोल में थी जिसके बाद वो काफी फेमस हुई थीं. इसके बाद वो ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में नजर आईं जिसके बाद वो घर घर में फेमस हो गईं.

4.इन TV शो में नजर आईं लता

इन TV शो में नजर आईं लता
4

लता जन्नत, जय महाभारत, कहता है दिल, शाकालाका बूमबूम, आरजू है तू, आवाज-दिल से दिल तक, देवी, दिशाएं, खुशियां, वो रहने वाली महलों की, नागिन, घर एक सपना, सीआईडी, मैं तेरी परछाई हूं, नच बलिए 6, वो अपना सा, इश्क में मरजावां, ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे शोज में काम कर चुकी हैं. वो अब फिल्मों या शोज में नजर नहीं आती हैं पर टीवी में एक्टिव हैं.

5.संजीव ने इस एक्ट्रेस से रचाई थी पहली शादी

संजीव ने इस एक्ट्रेस से रचाई थी पहली शादी
5

संजीव ने एक्ट्रेस रेशम टिपनिस से शादी रचाई थी. रेशम हिंदी और मराठी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने 1993 में शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर में अंजलि सिन्हा की एक छोटी सी भूमिका के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वो श्रीमान श्रीमती, तू तू मैं मैं और साहिब बीवी और बॉस जैसे शोज में नजर आईं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement