Advertisement

'मैं चेन स्मोकर हूं...', Taarak Mehta की भोली-भाली 'माधवी भिड़े' जब एक फोटो को लेकर हुई थीं ट्रोल, बयां की दिल की बात

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी भिड़े का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोनालिका जोशी शो में भले ही सिंपल अंदाज में दिखती हैं. पर वो रियल लाइफ में काफी स्टाइलिश हैं.

सौभाग्या गुप्ता | Jul 20, 2025, 11:44 AM IST

1.चर्चा में हैं माधवी भाभी

चर्चा में हैं माधवी भाभी
1

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी भिड़े का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोनालिका जोशी को एक फोटोशूट के चलते काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. इतना ही नहीं, लोग उन्हें 'चेन स्मोकर' कहने लगे.

Advertisement

2.फोटोशूट को लेकर सोनालिका ने कही ये बात

फोटोशूट को लेकर सोनालिका ने कही ये बात
2

हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनालिका जोशी ने अपने उस वायरल फोटोशूट को याद किया. सोनालीका ने बताया कि उस फोटोशूट में, उन्होंने बस हाथ में सिगरेट पकड़ी हुई थी, लेकिन लोगों ने उन्हें तुरंत 'चेन स्मोकर' करार दे दिया था.

3.सोनालिका का कहा गया चेन स्मोकर

सोनालिका का कहा गया चेन स्मोकर
3

सोनालीका ने कहा 'मैं बस हाथ में सिगरेट पकड़े बैठी थी. मैं सिगरेट भी नहीं पी रही थी. ये बस स्टाइल के लिए था, पोज देने के लिए था. लेकिन अचानक, YouTube पर मेरे बारे में बहुत कुछ कहा जाने लगा मैं चेन स्मोकर हूं वगैरह-वगैरह.'
 

4.ट्रोलिंग को लेकर कही ये बात

ट्रोलिंग को लेकर कही ये बात
4

उन्होंने इन सभी अफवाहों और ट्रोलिंग का सामना किया. उन्होंने कहा 'मैंने कहा, उन्हें बोलने दो. मेरा परिवार मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, मेरी सबसे बड़ी पूंजी है. अगर वे जानते हैं कि मैं कैसी हूं, तो इससे क्या फर्क पड़ता है कि वे क्या छापते हैं?'

5.सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सोनालिका

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सोनालिका
5

सोनालिका समीर जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो रियल लाइफ में काफी फैशनेबल हैं और उनके लुक्स आए दिन वायरल होते रहते हैं.

6.17 सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है TMKOC

17 सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है TMKOC
6

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो साल 2008 में शुरू हुआ था और आज भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो के हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है. आज जेठालाल, बबीता, दयाबेन, सोढ़ी और अन्य किरदार हर घर में पहुंच चुके हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement