Advertisement

'अनुपमा' में गंवार बहू बन Rupali Ganguly ने बनाई पहचान, लेती है सबसे ज्यादा फीस

शो अनुपमा (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. वह टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शुमार हैं.

ज्योति वर्मा | Apr 11, 2025, 10:59 AM IST

1.Rupali Ganguly Birthday

Rupali Ganguly Birthday
1

रुपाली गांगुली ने हाल ही में अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. एक्ट्रेस का जन्म 5 अप्रैल 1977 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था. एक्ट्रेस के पिता अनिल गांगुली एक डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर हैं. रुपाली ने अपने करियर की शुरुआत महज सात साल में अपने पिता की 1985 की फिल्म साहेब से की थी. इसके बाद वह बंगाली फिल्म बलिदान में नजर आईं. रुपाली ने टीवी करियर की शुरुआत साल 2000 में सुकन्या से की थी. इस बीच वह शो संजीवनी में भी नजर आईं.

Advertisement

2.आज हैं टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस

आज हैं टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस
2

कभी 50 रुपये कमाने वाली रुपाली आज टीवी की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुपाली एक दिन के शूट के लिए लगभग 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं. वह सप्ताह में 15 से 20 लाख रुपये तक कमाती हैं. 2023 की रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ करीब 20 करोड़ रुपये है. रुपाली गांगुली की कहानी सिखाती है कि सफलता की कोई उम्र नहीं होती; बस सही समय और सही मौके का इंतजार करना पड़ता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

3.Rupali Ganguly Net Worth

Rupali Ganguly Net Worth
3

एक्ट्रेस की नेटवर्थ को लेकर बात करें तो वह टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं. वह अनुपमा के लिए 3 लाख रुपये प्रति एपिसोड लेती हैं. वह टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक है. वह रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 से 25 करोड़ रुपये तक की संपत्ति की मालकिन हैं.

4.Rupali Ganguly Husband Ashwin Verma

Rupali Ganguly Husband Ashwin Verma
4

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने बिजनेसमैन अश्विन वर्मा से 2013 में शादी की थी. कपल ने अगस्त 2013 को एक बेटे का स्वागत किया था. बता दें कि अश्विन की रुपाली संग दूसरी शादी है. अश्विन की पहली शादी से दो बेटियां हैं, जिसमें से एक बेटी ईशा वर्मा ने बीते दिनों रुपाली पर कई गंभीर आरोप लगाए थे कि एक्ट्रेस उनकी मां और उन्हें परेशान करती हैं.  इस कारण रूपाली ने ईशा पर 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा किया था. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement