Advertisement

श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंची ये मुस्लिम एक्ट्रेस, शांत मन के लिए किया योग और मेडिटेशन, शेयर की फुरसत के पलों की झलक

Hina Khan हाल ही में श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंचीं. उन्होंने इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. हिना ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं.

सौभाग्या गुप्ता | May 29, 2025, 04:46 PM IST

1.श्री श्री रवि शंकर के चरणों में पहुंची हिना खान

श्री श्री रवि शंकर के चरणों में पहुंची हिना खान
1

टीवी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर के दर्द से गुजर रही हैं. इसी बीच वो आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के आश्रम में पहुंचीं जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं.

Advertisement

2.हिना खान ने आश्रम में बिताए फुरसत के पल

हिना खान ने आश्रम में बिताए फुरसत के पल
2

हिना अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ बेंगलुरु में श्री श्री रविशंकर के आश्रम में पहुंची थीं. उन्होंने पहले विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर और अन्य लोगों के साथ भी फोटोज शेयर की थी.

3.श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग सेशन में लिया हिस्सा

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग सेशन में लिया हिस्सा
3

हिना ने आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की. साथ ही आश्रम  के आर्ट ऑफ लिविंग सेशन में पहुंचीं. उन्होंने इसको लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की है जो उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है.

4.हिना खान ने किया योग और मेडिटेशन

हिना खान ने किया योग और मेडिटेशन
4

हिना ने इन फोटोज के साथ लंबा कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा 'शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर इस खूबसूरत आश्रम में बहुत कुछ सीखा. सांस नियंत्रण की तकनीक से लेकर माइंडफुलनेस तक, इस जगह में बहुत कुछ है, जैसे सुदर्शन क्रिया, सहज समाधि, अंतर्ज्ञान कार्यक्रम और बहुत कुछ.'

5.इस वजह से ट्रोल हुईं हिना खान

इस वजह से ट्रोल हुईं हिना खान
5

हिना खान की फोटोज सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा 'बीमार थी तो तहज्जुद में पड़ी हुई थी और अब सही होने लगी तो कुफ्र करने लगी.' दूसरे यूजर ने लिखा 'बहन तुमने सच में कुरान पढ़ी थी?'

Advertisement
Advertisement
Advertisement