Advertisement

इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP

Roopa Ganguly नहीं बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रेस बनने वाली थी महाभारत की द्रौपदी, फिर क्यों नहीं बनी बात?

1988 में आए BR Chopra के शो 'महाभारत' में द्रौपदी के रोल के लिए Bollywood की एक्ट्रेस को शॉर्टलिस्ट किया गया था, पर उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया था. जानें क्या थी वजह.

सौभाग्या गुप्ता | Oct 06, 2024, 08:12 PM IST

1.BR Chopra iconic show Mahabharat

BR Chopra iconic show Mahabharat
1

दूरदर्शन पर महाभारत शो की धूम थी. बीआर चोपड़ा के इस ग्रैंड टीवी शो को देखने के लिए लोग अपने सब काम छोड़ टीवी के सामने बैठ जाते थे. इस शो में श्रीकृष्ण, पांडव और कौरवों के अलावा द्रौपदी का किरदार भी काफी फेमस हुआ था.

Advertisement

2.Roopa Ganguly as draupadi in mahabharat

Roopa Ganguly as draupadi in mahabharat
2

महाभारत में द्रौपदी का रोल रूपा गांगुली ने निभाया था. इस किरदार ने उन्हें खूब फेम दिलाया और वो घर घर में फेमस हो गईं. उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया और वो रातों रात स्टार बन गईं. हालांकि रूपा इस किरदार के लिए पहली च्वाइस नहीं थीं.

3.Not Roopa Ganguly but Juhi Chawla was first choice to play Draupadi

Not Roopa Ganguly but Juhi Chawla was first choice to play Draupadi
3

कहा जाता है कि कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस किरदार के लिए ऑडिशन दिया था. उनमें से जूही चावला का नाम शामिल है. उन्हें द्रौपदी का किरदार निभाने के लिए शॉर्टलिस्ट भी कर लिया गया था. हालांकि तब कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस ने इस रोल को ठुकरा दिया. 
 

4.Why Juhi Chawla rejeacted draupadi role?

Why Juhi Chawla rejeacted draupadi role?
4

एक शो में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने बताया था कि उन्होंने जूही चावला के साथ कुछ रिहर्सल भी की थी. लेकिन तभी जूही को एक फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार ऑफर हो गया और उन्होंने इसे ठुकरा दिया था. 


 

5.Indias Richest Actress

Indias Richest Actress
5

दरअसल, हम बात कर रहे हैं जूही चावला की. जूही चावला जो कि 2024 की हुरुन रिच लिस्ट के मुताबिक 4600 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं. वह भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं. हुरुन की इस लिस्ट में 220 लोगों की ग्रोथ दिखाई गई थी. जिसमें शाहरुख खान भी शामिल है और उनकी प्रॉपर्टी 7300 करोड़ है. जो कि भारत में किसी भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है और उनके साथ उनकी बिजनेस पार्टनर जूही चावला भी हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement