Advertisement

'अरमान पर आरोप, विशाल को थप्पड़...',  Bigg Boss OTT 3 Finale से पहले जानें ये 6 बड़े विवाद

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का ग्रैंड फिनाले इस शुक्रवार 2 अगस्त को होने वाला है और शो के पांच फाइनलिस्ट को चुन लिया गया है. वहीं, शो के फिनाले से पहले आप ये 6 विवादों के बारे में जान सकते हैं.

ज्योति वर्मा | Aug 02, 2024, 02:20 PM IST

1.Arman Malik Kritika Malik Viral Video

Arman Malik Kritika Malik Viral Video
1

पायल मलिक के घर से बेघर होने के बाद अरमान मलिक और कृतिका मलिक के इंटीमेट मोमेंट के क्लिप्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे. कपल के इस वीडियो की ऑनलाइफ खूब आलोचना हुई थी. वहीं इन वीडियोज के वायरल होने के बाद शो के मेकर्स ने विवाद पर ध्यान दिया और छेड़छाड़ की गई क्लिप के खिलाफ शिकायत दर्ज की. 

Advertisement

2.Vishal Pandey's comments on Kritika Malik

Vishal Pandey's comments on Kritika Malik
2

लवकेश कटारिया से बातचीत के दौरान विशाल पांडे ने कान में कहा था कि भाभी(कृतिका मलिक) सुंदर लगती हैं. अच्छे तरीके से बोल रहा हूं. बाद में गार्डन एरिया में विशाल को कृतिका को चेक आउट करते हुए देखा गया था और उन्होंने कमेंट किया था कि भाई लकी है. 
 

3.Arman Malik Slap Vishal Pandey

Arman Malik Slap Vishal Pandey
3

वीकेंड का वार में पायल मलिक के आने के बाद विशाल पांडे एक्सपोज हुए थे और घर के सभी लोगों के सामने विशाल के द्वारा किए गए कृतिका के कमेंट का पता चला था. जिसके बाद अरमान मलिक ने अपनी पत्नी के खिलाफ किए गए इस तरह के कमेंट पर विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया था, जिसपर काफी विवाद हुआ था.

4.Vada Pav girl rejected Sai Ketan Rao's request

Vada Pav girl rejected Sai Ketan Rao's request
4

एक एपिसोड में दिखाया गया था कि साईं केतन राव ने वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित से पूछा था कि क्या वह आर्म मसाज चाहती हैं, लेकिन उन्होंने इसे तुरंत मना कर दिया था और कहा कि यह कैमरे पर अच्छा नहीं लगेगा. वहीं, इसी बारे में बात करते हुए वड़ा पाव गर्ल ने सना मकबूल से कहा था कि, मैंने कहा, मेरा मर्द बैठा है बाहर, खा जाएगा मुझे. मुझे पता है ना. उसने सबसे पहली शर्त मुझसे यही रखी थी कि चंद्रिका तुम लड़कियों के साथ ही बेड शेयर करोगी. 

5.Ranvir Shorey calling Sana Makbul 'gutterchap'

Ranvir Shorey calling Sana Makbul 'gutterchap'
5

आखिरी विवाद को लेकर बात करें, तो यह विवाद सना मकबूल और रणवीर शौरी के बीच हुआ था. दोनों के बीच तीखी बहस बाजी हुई थी. रणवीर ने सना को गटरछाप कहा और सना उन्होंने एक्टर की उम्र को लेकर कमेंट किया था. बाद में उन्होंने उनके तलाक का भी मजाक उड़ाया और एक काम के दौरान उनके बेटे के उनसे दूर रहने का भी जिक्र करते हुए रणवीर को सना ने चिढ़ाया था. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement