Advertisement

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Lataa Saberwal हुईं गंभीर बीमारी का शिकार, बोलीं 'कभी भी जा सकती है आवाज'

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम लता सभरवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वे ठीक नहीं हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Lataa Saberwal हुईं गंभीर बीमारी का शिकार, बोलीं 'कभी भी जा सकती है आवाज'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी के फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए घर-घर एक अलग पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस लता सभरवाल (Lataa Saberwal) को लेकर एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस ने बीते साल एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को हैरान कर दिया था. अपनी इस पोस्ट में लता ने बताया था कि वे डेली सोप क्विट कर रही हैं. लता साल भर पहले टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं. इस बीच अब एक बार फिर वे जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं. 

क्या है पूरा मामला?
लता सभरवाल ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस की चिंता बढ़ा दी है. एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया है कि वे एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. ऐसे में अगर उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला तो वे हमेशा के लिए अपनी आवाज को खो सकती हैं. 

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Shivangi Joshi की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

मामले को लेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अदाकारा ने लिखा, 'प्लीज मेरे लिए प्रार्थना करें. मेरे गले के आस-पास गांठे बन गई हैं. इसकी वजह से मुझे बोलने में दिक्कत हो रही है. मैं अभी ENT (कान, नाक और गले का डॉक्टर) के पास से आई हूं. उन्होंने मुझे बताया कि मेरे गले में गांठ हो गई हैं, जिसे ठीक करने के लिए मुझे एक हफ्ता पूरी तरह रेस्ट करना होगा. मुझे स्टेरॉइड्स दिए हैं, क्योंकि इसका यही एक मात्र इलाज है. यह काफी सीरियस इशू है, अगर मैंने ध्यान नहीं दिया तो मेरी आवाज हमेशा के लिए जा सकती है. मैं थोड़ा डरी हुई हूं.'

यहां देखें लता सभरवाल का पोस्ट-

 

 

इधर, एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है. नेटिजन्स लता सभरवाल की पोस्ट पर कमेंट कर उनके जल्द ठीक हो जाने की कामना कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Shocking: ये रिश्ता क्या कहलाता... फेम एक्ट्रेस Vaishali Thakkar ने की खुदकुशी, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

बता दें कि टीवी से अलविदा लेने के बाद  लता सभरवाल शॉर्ट फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. इससे अलग अदाकारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस आए दिन खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement