Advertisement

एक्टिंग और डांस ही नहीं... पढ़ाई में भी अव्वल हैं Yeh Hai Mohabbatein की रूही, 12वीं में हासिल किए इतने नंबर

Yeh Hai Mohabbatein में रूही का किरदार निभारकर घर घर में फेमस हुईं Ruhaanika Dhawann ने 12वीं में अच्छे मार्क्स हासिल किए हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने क्या क्या किया है.

Latest News
एक्टिंग और डांस ही नहीं... पढ़ाई में भी अव्वल हैं Yeh Hai Mohabbatein की रूही, 12वीं में हासिल किए इतने नंबर

Ruhaanika Dhawann

Add DNA as a Preferred Source

टीवी के फेमस शो में से एक ये है मोहब्बतें लोगों के दिलों में आज भी बसा हुआ है. इसके हर एक किरदार ने घर घर में पहचान बनाई थी. खासकर शो में रूही का किरदार निभाने वाली बच्ची अब बड़ी हो गई है. हम बात कर रहे हैं ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) की एक्ट्रेस रूहानिका धवन (Ruhaanika Dhawann) की जिन्होंने अपने इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (आईबी) बोर्ड एग्जाम में 91 परसेंट मार्क्स हासिल किए हैं. हाल ही में रिजल्ट की घोषित किए गए थे. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुशी जाहिर की है और बताया कि किस तरह से उन्होंने तैयारी की थी. 

17 साल की रूहानिका धवन किसी फिल्म या सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं बावजूद इसके वो चर्चा में रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं पर अब अच्छे मार्क्स लाकर उन्होंने माता पिता का नाम रौशन किया है. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में रूहानिका ने कहा 'मैं बोर्ड एग्जान में 91 परसेंट पाकर बहुत खुश हूं. मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है. मैंने पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए तीन साल तक अपने एक्टिंग करियर को रोक दिया था और अब मुझे लगता है कि यह सब इसके लायक था.'

बता दें कि टीवी शो ये है मोहब्बतें में नन्ही रूही बनकर उन्होंने लोगों का दिल जीता था. इससे पहले साल 2023 में रुहानिका ने महज 15 की उम्र में अपना घर खरीद लिया था जिसकी काफी चर्चा हुई थी. रुहानिका का घर करोड़ों का है.

ये भी पढ़ें: मामा बने Shoaib Ibrahim, बहन Saba ने दिया बेटे को जन्म, जानें वाइफ Dipika का क्या है हेल्थ अपडेट

रूहानिका धवन का जन्म 25 सितंबर 2007 को दिल्ली में हुआ था. उन्होंने साल 2012 में जी टीवी के फेमस शो मिसेज कौशिक की पांच बहुएं सीरियल से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी. इस उन्होंने आशी नाम की बच्ची का किरदार निभाया था. इसके बाद उनके हाथ एकता कपूर का फेमस शो ये है मोहब्बतें लगा जिसमें उन्होंने रूही रमन भल्ला की भूमिका निभाई. इस रोल के लिए उन्हें 2014 में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवार्ड भी मिला था. वो सलमान की फिल्म जय हो में भी नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: इन 10 चाइल्ड आर्टिस्ट की क्यूटनेस ने जीता दिल, अब बड़े होकर बदल गया लुक

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement