Advertisement

Krishna Mukherjee ने अपनी Bachelorette Party में दिखाया सिजलिंग अवतार, ड्रेस पर ट्रोल करने लगे लोग

Ye Hai Mohabbatein फेम एक्ट्रेस Krishna Mukherjee जल्द शादी करने जा रही हैं. वहीं, हाल ही में उनकी बैचलर पार्टी जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं.

Krishna Mukherjee ने अपनी Bachelorette Party में दिखाया सिजलिंग अवतार, ड्रेस पर ट्रोल करने लगे लोग

Krishna Mukherjee Trolled: एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी हुईं ट्रोल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, इन दिनों कृष्णा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बिजी हैं क्योंकि वे जल्द ही शादी करने वाली हैं. हालांकि, इस दौरान भी वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी बैचरेट पार्टी (Bachelorette Party) से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सिजलिंग अवतार में दिख रही हैं लेकिन इस वीडियो में उनकी ड्रेस को देखकर ट्रोल्स एक्टिव हो गए हैं.

दरअसल, कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो हाथ में ड्रिंक का गिलास लिए सिल्वर रंग की शॉर्ट ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. उन्होंने इस ड्रेस के साथ अपने खुले बाल और बड़े स्टेटमेंट ईयरिंग्स कैरी किए हैं. वहीं, उन्होंने वीडियो में बताया है कि उन्हें अपनी ड्रेस इतनी पसंद आई है कि इसमें इतराते हुए उन्होंने रील बना डाली है. ये वीडियो कृष्णा की बैचलरेट पार्टी का है जो उनकी गर्लफ्रेंड्स ने थाईलैंड में रखी है. यहां देखें वारल हो रहा कृष्णा का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Raj Babbar के बेटे Prateik Babbar को तलाक के बाद फिर हुआ प्यार, जानें कौन है टैटू वाली गर्लफ्रेंड

इस वीडियो पर जहां एक तरफ कृष्णा को जमकर तारीफें मिल रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ कई लोग उन्हें ट्रोल करते हुए भी दिख रहे हैं. एक यूजर ने उन्हें रिवीलिंग ड्रेस ना पहनने की सलाह दे डाली है तो दूसरे ने उनके पेट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस को बॉडी शेम कर डाला है.

ये भी पढ़ें- 15 साल की उम्र में मशहूर TV Actress ने खरीदा करोड़ों का घर, बताया कैसे डबल कर डाली कमाई

बता दें कि एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी जल्द ही अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड चिराग के साथ शादी रचाने वाली हैं. चिराग एक नेवी अफसर हैं और छुट्टी मिलते ही कृष्णा के साथ रोमांटिक पल बिताते दिख जाते हैं. पिछले साल यानी 2022 के दौरान 8 सितंबर को कृष्णा और चिराग की सगाई हुई थी.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement