Advertisement

Vivian Dsena Baby: सीक्रेट वेडिंग के बाद पिता बने 'मधुबाला' फेम एक्टर, 2 महीने से छिपा रखी थी गुड न्यूज

Vivian Dsena पिता बन गए हैं. एक्टर के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. हालांकि, अपनी शादी की तरह ही एक्टर ने पिता बनने की बात को भी सीक्रेट रखा है.

Vivian Dsena Baby: सीक्रेट वेडिंग के बाद पिता बने 'मधुबाला' फेम एक्टर, 2 महीने से छिपा रखी थी गुड न्यूज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी के फेमस एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में खबर आई थी कि विवियन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नूरन एली (Nouran Aly) के साथ गुपचुप दूसरी शादी रचा ली है. इतना ही नहीं, दोनों की शादी को एक साल से ज्यादा का समय भी हो चुका है. हालांकि, एक्टर ने अभी तक अपने रिश्ते को पूरी तरह से सीक्रेट रखा है. वहीं, अब कहा जा रहा है कि विवियन के घर एक नन्हे मेहमान ने कदम रखे हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिर, विवियन डीसेना पापा बन गए हैं. कपल की दो महीने की बेटी है. मामले को लेकर नाम छिपाने की शर्त पर विवियन के एक पूर्व को-एक्टर ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया, 'नूरन अक्सर अपने करीबी दोस्तों के साथ अपनी लाडली की फोटोज शेयर करती रहती हैं. मैंने भी उसकी तस्वीरें देखी हैं. हालांकि, विवियन ने अपनी शादी की तरह ही बच्ची के बारे में भी बात नहीं करने का फैसला किया है. नूरन, विवियन के फैंस में से एक थी. वह अक्सर हमारे सेट पर आती थी और इस बात पर काफी ध्यान देती थी कि उनके शॉट किस एंगल से लिए जा रहे हैं. उन्होंने क्या पहना है'.

यह भी पढ़ें- Vivian Dsena ने शादी 8 सालों बाद पत्नी Vahbiz Dorabjee से लिया तलाक, जारी किया इमोशनल स्टेटमेंट

कौन हैं Vivian Dsena की वाइफ नूरन?
बता दें कि एक्टर की वाइफ नूरन एली मिस्र की पूर्व पत्रकार हैं. खबरों की मानें तो विवियन और नूरन की मुलाकात आज से करीब 4 साल पहले हुई थी. नूरन ने इंटरव्यू के सिलसिले में उनसे बात की थी. इसके बाद एक्टर ने तीन महीने का लंबा इंतजार कराने के बाद उन्हें अपना इंटरव्यू दिया था. यहां से दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. तभी से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. एक्टर ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म भी किया था लेकिन उनकी सीक्रेट वेडिंग की खबरें करीब एक साल बाद फैंस तक पहुंच पाई. 

इससे पहले विवियन ने साल 2013 में वाहबिज दोरबजी के साथ शादी की थी. हालांकि, दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका जिसके बाद कपल ने आपसी सहमती से साल 2021 में तलाक ले लिया. वहीं, बात अगर वर्क फ्रंट की करें तो एक्टर जल्द ही एक बार फिर एक नए शो के साथ वापसी कर रहे हैं. ई-टाइम्स की एक खबर के अनुसार, ये शो सोशल मैसेज पर बेस्ड होगा, जिसमें विवियन लीड रोल नजर आएंगे. शो की बाकी स्टारकास्ट या फीमेल लीड को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah पर बनने वाली है फिल्म, असित मोदी ने तैयार किया बड़ा प्लान 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement