Advertisement

Ankita Lokhande का किया Vicky Jain ने समर्थन, बिग बॉस में आने पर पत्नी के खिलाफ मां के शब्दों को बताया गलत

बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) के विजिट के दौरान विक्की जैन(Vicky Jain) की मां ने अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande) पर कमेंट किया था. जिसके बाद अब विक्की जैन ने मां के शब्दों को गलत ठहराया है.

Latest News
Ankita Lokhande का किया Vicky Jain ने समर्थन, बिग बॉस में आने पर पत्नी के खिलाफ मां के शब्दों को बताया गलत

Vicky Jain,Ranjana Jain

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) में नजर आने के बाद से विक्की जैन(Vicky Jain) लगातार चर्चा में बने है. इस शो में वे और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande) एक साथ दिखाई दिए थे. शो में दोनों के बीच कई बार नोंकझोंक देखने को मिली थी. कपल की हर दूसरे दिन शो में लड़ाई देखी गई. इसके साथ ही विक्की जैन की मां ने भी अंकिता लोखंडे पर कई टिप्पणियां भी की थी. वहीं, जहां बीते दिनों विक्की जैन ने अपनी मां रंजना का समर्थन किया था, अब उन्होंने इसको लेकर एक और कमेंट किया है. विक्की जैन ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि बिग बॉस 17 विजिट के दौरान अंकिता लोखंडे के बारे में उनकी मां का कमेंट नहीं था. 

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड बबल के साथ इंटरव्यू के दौरान विक्की जैन ने कहा कि उन्होंने मीडिया को जो भी रिएक्शन दिया, वे इसलिए सामने आईं क्योंकि उनके मन में उनके लिए फीलिंग्स हैं. उन्होंने कहा कि उनकी फीलिंग्स अपने बेटे के लिए थीं. यही सही बात है, लेकिन उन्होंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया वो सही नहीं थे. चाहे वो मेरा परिवार हो या उनका(अंकिता खा) परिवार, वे हम दोनों से जुड़े हुए हैं. हम शो के अंदर थे. वे देख सकते थे कि हम कुछ मुद्दों का सामना कर रहे थे, लेकिन वे हमसे बात नहीं कर सकते थे, न ही वे इसे समझ सकते थे. उनका रिएक्शन उस तरह से सामने नहीं आना चाहिए था, जैसा वो सामन सामने आया. लेकिन ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनमें वह फिलिंग्स अपने बेटे के लिए थी. इसलिए दोनों पहलू कहीं न कही सही है, लेकिन शब्द बिल्कुल भी सही नहीं थे. 

ये भी पढ़ें- Ankita Lokhande को नहीं मिल रहा था काम, बिग बॉस के बाद खुली किस्मत, किया धमाकेदार ऐलान

विक्की-्अंकिता के घर पहुंचने पर चीजें हो गई ठीक

विक्की ने आगे कहा कि घर वापस आने के बाद उनकी आधी परेशानी सॉल्व हो गई. ऐसा इसलिए भी था क्योंकि वे हमसे मिल नहीं पा रहे थे. जब हम वापस आए, तो आधी परेशानी पहले ही सॉल्व हो चुकी थी. ऐसा महसूस हो रहा है कि आपके बच्चे वापस आ गए हैं. घर पर ही ज्यादातर परेशानी खत्म हो जाती है. 

ये भी पढ़ें-Ankita Lokhande के Bigg Boss 17 में जाने पर सास ने उठाए थे सवाल, अब Vicky Jain ने किया मां का समर्थन

विक्की जैन की मां ने किए थे अंकिता पर कमेंट

बता दें कि रंजना जैन ने जब बिग बॉस में विजिट किया था, तो उस दौरान उन्होंने अंकिता से विक्की को चप्पल मारने वाली बात पर नाराजगी जताई थी. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था. साथ ही उन्होंने शो में विजिट के बाद एक इंटरव्यू के दौरान कई चौंकाने वाली बातें कही थीं. जिसको लेकर भी लोगों ने काफी हैरानगी जताई थी. वहीं, अंकिता लोखंडे की दोस्त रश्मि देसाई ने भी रंजना जैन की सोशल मीडिया पर आलोचना की थी. 

बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी को मिली जीत

बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को हुआ था. जिसमें मुनव्वर फारूकी ने ट्रॉफी अपने नाम की थी. वहीं, उन्होंने फिनाले में अभिषेक कुमार को मात दी थी. शो में दूसरी रनरअप मन्नारा चोपड़ा रही थीं और अंकिता लोखंडे चौथे स्थान पर रही थी. वहीं, अरुण माशेट्टी पांचवें स्थान पर रहे थे.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement