Advertisement

Vibhu Raghave: लास्ट स्टेज कैंसर से पीड़ित एक्टर के इलाज के लिए नहीं बचे पैसे, टीवी सेलेब्स ने फैंस से लगाई मदद की गुहार

टीवी एक्टर Vibhu Raghave स्टेज-4 कैंसर से जूझ रहे हैं. उनके इलाज के लिए परिवार की ओर से जुटाया गया सारा फंड खत्म हो गया है.

Vibhu Raghave: लास्ट स्टेज कैंसर से पीड़ित एक्टर के इलाज के लिए नहीं बचे पैसे, टीवी सेलेब्स ने फैंस से लगाई मदद की गुहार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी सीरियल 'निशा और उसके कजन्स' के एक्टर विभु राघवे (Vibhu Raghave) स्टेज-4 कैंसर से जूझ रहे हैं. बीते साल एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस और अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को ये दुखद जानकारी दी थी. मामले को लेकर विभु ने अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अपने कैंसर के बारे में बात करते-करते वे काफी भावुक दिखाई दिए. तभी से फैंस और एक्टर के चाहने वाले उनके जल्दी ठीक हो जाने की दुआ कर रहे हैं. इस बीच टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने एक्टर के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है. 

मामले को लेकर विभु राघवे के दोस्त और टीवी एक्टर मोहित मलिक और अदिति मलिक ने फंडरेजर की शुरुआत की है. इसे लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'हैलो दोस्तों. हम अपने दोस्त वैभव कुमार सिंह राघवे (विभु राघवे) के इलाज के लिए पैसे इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं. वो एक रेयर टाइप के कोलन कैंसर से जूझ रहे हैं. जब पिछले साल हमें इस बारे में पता चला तो हम बुरी तरह टूट गए थे. ये हमारे लिए बेहद शॉकिंग था लेकिन अगर हम सब साथ हो जाएं तो उनके लिए ये सफर आसान बना सकते हैं.'

यह भी पढ़ें- Savita Bhabhi फेम एक्ट्रेस Rozlyn Khan को हुआ कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर को लेकर महिलाओं को कर चुकी हैं जागरूक

अदिति और मोहित ने आगे लिखा, 'पिछले साल इलाज के दौरान उन्होंने काफी अच्छा रिस्पांस दिया था लेकिन अभी उन्हें और ट्रीटमेंट की जरूरत है. अबतक ketto.org के जुटाया गया सारा फंड खत्म हो गया है. मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. उनकी एक इम्यूनोथेरेपी की कीमत 4.5 लाख रुपये है. इलाज के लिए बड़ी रकम की जरूरत है. हम अपनी ओर से हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. आपकी मदद से हमारे दोस्त का भला हो सकता है. आप जितना कर सकें उतना डोनेट करें. साथ मिलकर इसे मुमकिन बनाते हैं.'

यहां देखें मोहित मलिक और अदिति मलिक का पोस्ट-

 

 

बीते साल विभु राघवे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस को बताया कि उन्हें दो हफ्ते पहले ही ये पता चला है कि उन्हें चौथे स्टेज का कैंसर है. इस दौरान एक्टर बात करते-करते भावुक हो गए. 

 

 

वहीं, अदिति और मोहित के अलावा एक्टर मोहसिन खान (Mohsin Khan), करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) और सिंपल कौल (Simple Kaul) ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर विभु राघवे के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है.

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Simple Kaul (@simplekaul)

बता दें कि विभु राघवे ने रिधम और सुवरीन गुग्गल-टॉपर ऑफ द ईयर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 'निशा और उसके कजिन्स' से एक्टर को घर-घर पहचान मिली. इस शो में विभु के साथ टीवी एक्ट्रेस अनेरी वजानी और मोहसिन खान भी नजर आए थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement