Advertisement

'Urfi Javed की शादी', लड़के वालों को इंप्रेस करने के लिए पहने ऐसे कपड़े? देखें वीडियो

Urfi Javed Ki Shaadi को लेकर अफवाहें फैलने लगी हैं, एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें देखने लड़केवाले आए हैं.

'Urfi Javed की शादी', लड़के वालों को इंप्रेस करने के लिए पहने ऐसे कपड़े? देखें वीडियो

Urfi Javed उर्फी जावेद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने आउटफिट की वजह से इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं. वो कभी पपराजी के सामने रिवीलिंग आउटफिट में पहुंच जाती हैं तो कभी सोशल मीडिया पर अतरंगी आउटफिट पहने हुए वीडियोज शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, अब सोशल मीडिया पर उर्फी को लेकर एक अजीबो- गरीब अफवाह फैल रही है. ये अफवाह उनकी शादी को लेकर है. एक वीडियो भी वायरल (Urfi Javed Video Trending) हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उर्फी को देखने लड़के वाले आए हैं और उन्हें इंप्रेस करने के लिए जतन कर रही हैं.

दरअसल, विरल भायनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो उर्फी का नहीं है बल्कि एक पैरोडी है. जिसे 'उर्फी की शादी' का कैप्शन दिया गया है. इस वीडियो में कोई सिर से लेकर पांव तक सफेद चादर ओढ़े हुए है और इस आर- पार दिखने वाली चादर से अंदर पहने काले रंग के इनर वेयर्स दिख रहे हैं. इस वीडियो में बताने की कोशिश की गई है कि उर्फी को लड़के वाले देखने आए हैं और वो उन्हें इंप्रेस करने के लिए पानी लेकर आती हैं. उनका आइउटफिट कुछ ऐसा है जिसे लेकर तानों की बजाए उन्हें तारीफें मिलती हैं. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Urfi Javed ने अब इस महंगे फल को काटकर बनाया बिकिनी टॉप, लोग बोले 'देवी आप कुछ भी कर सकती हैं'

ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किया है. किसी को ये वीडियो फनी लगा है तो किसी को ये आपत्तिजक लगा है. हालांकि. ये वीडियो किसने बनाया है, इस पर अभी खुलासा नहीं हुआ है और ना ही इस वीडियो पर उर्फी ने अभी तक कोई रिएक्शन दिया है. बता दें कि उर्फी इससे पहले अपने एक कीवी से बनाए गए बिकिनी टॉप को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं. उनका किवी बिकिनी टॉप वाला लुक भी खूब वायरल हुआ था.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed के नए लुक को फिर से लोगों ने कह डाला 'चीप फैशन', बोले 'बस भी करो उर्फी'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement