Advertisement

Urfi Javed: रस्सी या बोरा नहीं अबकी बार टूटा दिल पहने नजर आईं उर्फी, लोगों ने कह डाला 'पागल'

Urfi Javed हमेशा अपने अतरंगी आउटफिट के लिए जानी जाती हैं. एक बार फिर वो अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं.

Latest News
Urfi Javed: रस्सी या बोरा नहीं अबकी बार टूटा दिल पहने नजर आईं उर्फी, लोगों ने कह डाला 'पागल'

Urfi Javed : उर्फी जावेद 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) आज एक इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं. वो हमेशा अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. वो प्लास्टिक, बोरे, रस्सी, कांच और भी ना जाने किस किस चीज से बनी ड्रेस पहनी हुई नजर आती हैं. इसको लेकर वो हमेशा ट्रोल भी हो जाती हैं पर उर्फी को ट्रोल से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो फुल कॉन्फिडेंस के साथ इन अतरंगी आउटफिट को कैरी करती हैं.  

उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक बार फिर अपने ड्रेस की वजह से उर्फी ट्रोल हो रही हैं बावजूद इसके वो अपने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं. इस बार उन्होंने टूटे हुए दिल से इंस्पायर होकर ड्रेस बना डाली. उन्होंने रेड कलर की इस ड्रेस को अच्छे से कैरी किया.   

उर्फी ने अपने लुक को पोनी टेल और हाई हील्स के साथ पूरा किया. उनका ये लुक देख लोग उन्हें पागल कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सच में पागल है. एक और यूजर ने लिखा- ये आदि मानव के टाईम पे होनी चाहिए थी.

ये भी पढ़ें: Urfi Javed को फॉलो करने लगीं TV की ये एक्ट्रेस! बिना ब्लाउज के साड़ी में दिखीं काफी बोल्ड और ग्लैमरस

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिख जाती हैं. उनके ये पोस्ट तेजी से वायरल हो जाते हैं. 

ये भी पढ़ें: Urfi Javed ने कपड़ों की जगह बॉडी पर लगाया चांदी का वर्क, फोटो देख उड़े सबके होश, फैंस बोले- काजू कतली

उर्फी सोशल मीडिया पर आए दिन अपने किसी ना किसी अतरंगी आउटफिट से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर वो खूब ट्रोल होती हैं पर उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. वहीं कुछ यूजर्स उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ भी कर देते हैं.  

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement