Advertisement

Urfi Javed का एक और 'नॉन सेंस' वाला फैशन आया सामने, लोगों ने कहा- 'लेडी Raj Kundra'

Urfi Javed के एक और अतरंगी अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया है. एक्टेस की लेटेस्ट ड्रेस का Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News
Urfi Javed का एक और 'नॉन सेंस' वाला फैशन आया सामने, लोगों ने कहा- 'लेडी Raj Kundra'

Urfi Javed : उर्फी जावेद 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अपने बोल्ड अंदाज और फैशन सेंस के लिए चर्चा में बनी रहती हैं. वो आए दिन कुछ ऐसी ड्रेस पहन लेती हैं जिससे उनको तारीफें तो कम मिलती हैं पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल जरूर कर दिया जाता है. वो अपने इस बोल्ड और रिस्की फैशन को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी हैं पर उर्फी को इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है. हाल ही में उर्फी ने फिर से अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी ड्रेस से लोगों को हैरान कर दिया है. इस वायरल लुक को लेकर लोगों का कहना है कि उर्फी राज कुंद्रा से इंस्पायर हो गई हैं. यही नहीं वीडियो में और भी बहुत कुछ है जिसे देख लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया है. 

उर्फी जावेद  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो आए दिन अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन कुछ ऐसा पोस्ट शेयर कर देती हैं जिससे वो सुर्खियों में आ जाती हैं. इसी बीच उर्फी ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने चेहरे को एक डिस्को बॉल से कवर कर रखा है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी बॉडी पर शीशे लगाए हुए हैं. उर्फी का ये वीडियो डिस्को थीम पर है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

इस वीडियो के कैप्शन में उर्फी ने लिखा, 'दर्द ए डिस्को, इस में क्या मेकअप और हेयर क्रेडिट दूं.' वहीं वीडियो के बैक ग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम का गाना दर्द ए डिस्को बज रहा है. हमेशा की तरह इस बार भी लोग उर्फी के इस लुक को भी ट्रोल कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Urfi Javed का एक और नया कारनामा, पहन ली ऐसी ड्रेस, देखकर लोगों ने पकड़ लिया सिर, बोले- देश संकट में है

उर्फी के इस पोस्ट को देख लोग काफी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- और एक नया नमूना. दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या डिस्को दिखाया है. कुछ लोग उर्फी को फीमेल राज कुंद्रा भी बुला रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Semi Nude से दो-दो बार बीवी बनने तक, Chahatt Khanna- Urfi Javed के पब्लिक झगड़े में फिर निकले भद्दे शब्द

कुछ दिन पहले उर्फी ने टॉप की जगह अपनी बॉडी को चांदी के वर्क ने डक कवर किया है. उर्फी सोशल मीडिया पर आए दिन अपने किसी ना किसी अतरंगी आउटफिट से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर वो खूब ट्रोल होती हैं पर उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement