Advertisement

Urfi Javed का एक और नया कारनामा, पहन ली ऐसी ड्रेस, देखकर लोगों ने पकड़ लिया सिर, बोले- देश संकट में है

Urfi Javed ने एक बार फिर अपने अतरंगी अंदाज से लोगों को हैरान कर दिया है. एक्टेस का लेटेस्ट Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News
Urfi Javed का एक और नया कारनामा, पहन ली ऐसी ड्रेस, देखकर लोगों ने पकड़ लिया सिर, बोले- देश संकट में है

Urfi Javed 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने फैशन के साथ हमेशा कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं. वो अपने इसी अतरंगी फैशन को लेकर अक्सर लाइमलाइट में भी रहती हैं. उर्फी ने बोरी, कांच, ब्लेड से लेकर चांदी के वर्क तक की ड्रेस पहनी है. वो अपने इस बोल्ड और रिस्की फैशन को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी हैं पर उर्फी को इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक नए ड्रेस में रील पोस्ट की है जिसमें उनके कपड़े देखकर हर कोई हैरान रह गया. ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने उर्फी को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है. 

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन कुछ ऐसा पोस्ट शेयर कर देती हैं जिससे वो सुर्खियों में आ जाती हैं. उनकी फोटो और वीडियो तेजी से वायरल होते रहते हैं. इसी बीच उर्फी ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने हाई पोनी-टेल बनाई हुई है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

हालांकि उनकी स्कर्ट ने सबका ध्यान खींच लिया है. उन्होंने बिकिनी के साथ अजीबो गरीब स्कर्ट कैरी की है. अब ये स्कर्ट कैसे बनी है ये तो उर्फी ही जानती होंगी. फिलहाल जो भी हो, उर्फी एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. लोग जमकर उन्हें सुना रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Urfi Javed: रस्सी या बोरा नहीं अबकी बार टूटा दिल पहने नजर आईं उर्फी, लोगों ने कह डाला 'पागल'

उर्फी का ये लुक देखने के यूजर उन्हें छिपकली, छपरी और भी ना जाने क्या क्या कह रहे हैं. एक यूजर ने उर्फी के वीडियो पर कमेंट कर लिखा- देश संकट में है. वहीं एक यूजर ने पूछ लिया- ये क्या है अब. 

ये भी पढ़ें: Urfi Javed को फॉलो करने लगीं TV की ये एक्ट्रेस! बिना ब्लाउज के साड़ी में दिखीं काफी बोल्ड और ग्लैमरस

पहली बार नहीं है जब उर्फी सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं. इससे पहले भी अपने अतरंगी फैशन को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. हालांकि उर्फी को ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है. वो बिंदास अपने अतरंगी आउटफिट के साथ कैमरा में पोज देती हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement