Advertisement

Urfi Javed ने टॉपलेस होकर दी Diwali की बधाई, लोगों ने धर्म के साथ खिलवाड़ करने का लगाया आरोप

Urfi Javed ने एक बार फिर टॉपलेस होकर वीडियो शेयर किया है. हालांकि, उनका ये अंदाज लोगों को कुछ रास नहीं आया.

Urfi Javed ने टॉपलेस होकर दी Diwali की बधाई, लोगों ने धर्म के साथ खिलवाड़ करने का लगाया आरोप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) कब क्या कर दें, इसके बारे में आंदाजा लगाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. उर्फी अक्सर अपने अतरंगी फैशन सेंस से लोगों को सिर के बाल नोचने पर मजबूर कर देती हैं. उनके आउटफिट्स किसी का भी दिमाग घूमाने के लिए काफी हैं. एक्ट्रेस जब भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई नई फोटो या वीडियो शेयर करती हैं, लोग उनके कपड़े देख हैरान रह जाते हैं. हालांकि, इस बार उर्फी ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. इस बार उर्फी बिना कुछ पहने ही लोगों के सामने आ गई हैं. 

जी हां, आपने सही पढ़ा. अपनी लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस ने टॉपलेस होकर वीडियो शेयर किया है. इतना ही नहीं, इस बार उन्होंने ना तो किसी शीशे का सहारा लिया है और ना ही खुद को पैंट से छिपाया है. इन सब के अलावा वो केवल एक हाथ से खुद ढके नजर आ रही हैं.

यहां देखें Urfi Javed का वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

 

यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने अब Jaya Bachchan की लगाई क्लास, पपराजी को कोसने वाले वीडियो पर कह डाली ऐसी बात

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे उर्फी एक साथ से खुद को ढक रहीं हैं और दूसरे हाथ से मिठाई खा रही हैं. अपने इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने फैंस को दिवाली की बधाई दी है. हालांकि, उनका ये अंदाज लोगों को कुछ रास नहीं आया. वीडियो के सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया यूजर्स उर्फी जावेद के इस वीडियो पर उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं. 

अनुष्का शर्मा नाम की यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए एक तरफ जहां उर्फी के अकाउंट को रिपोर्ट करने की बात कही है तो वहीं, @mr__devil__anni नाम के यूजर ने लिखा कि एक्ट्रेस ये सब करके कलचर खराब कर रही हैं. इसके अवाला भी कई लोगों ने उर्फी की इस पोस्ट का विरोध किया है. alex_zehan07 नाम के यूजर ने लिखा, 'बहुत गलत कर रही हो आप',  shivani_patil5674 नाम की यूजर लिखती हैं, 'कुछ तो शर्म करो.'  इन सब के अलावा कई लोग उनके इस वीडियो को हिंदू-मुस्लिम से भी जोड़कर देख रहे हैं.  

यह भी पढ़ें: Urfi Javed: एक और अतरंगी अंदाज लेकर हाजिर हुईं उर्फी, लोगों के मुंह से निकल पड़ा 'तौबा तौबा'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement