Advertisement

Urfi Javed को धोखा देने वाले हो जाएं सावधान! बोलीं- ऐसा किया तो Private पार्ट...

Urfi Javed हमेशा अपने आउटफिट या बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने Cheaters के Private पार्ट काटने की खतरनाक धमकी दे डाली है.

Latest News
Urfi Javed को धोखा देने वाले हो जाएं सावधान! बोलीं- ऐसा किया तो Private पार्ट...

उर्फी जावेद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) काफी वजहों से सुर्खियों में रहती हैं. कभी अपनी बोल्ड और अतरंगी ड्रेसेस को लेकर तो कभी अपने बिंदास बयानों को लेकर. उनसे आप फिल्टर्ड या शुगर कोटेड बातों की उम्मीद को बिल्कुल भी नहीं कर सकते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस रियलिटी शो स्प्लिट्सविला एक्स4 (Splitsvilla 14) में नजर आ रही हैं. इसी शो से एक वीडियो सामने आया है जिसमें उर्फी ने फिर से कुछ ऐसा कह डाला है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है. इस बार उन्होंने चीटर्स को लेकर ऐसी बात बोल दी है जिससे जाहिर है कि वो उन्हें धोखा देने वालों को बिल्कुल भी नहीं बख्शने के मूड में नहीं हैं. 

दरअसल स्प्लिट्सविला एक्स4 शो के पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें उर्फी जावेद कुछ सीक्रेट्स के बारे में खुलासे कर रही हैं. सबसे पहले उर्फी के लिए सवाल था, 'बेड पर तुम लाउड से हो या शांत हो?' एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'बेड की बातें, बेड तक रखते हैं, तो बेहतर है. बाकी अगर आप जानना चाहते हैं, तो आप आ जाओ मेरे बेड पे.' इसके बाद, उर्फी के लिए एक और आया जिसमें उनसे पूछा गया कि, 'क्या आप किसी ऐसे के साथ रहेंगी जो धोखा देता है?' इसपर बिग बॉस ओटीटी स्टार ने जवाब दिया, 'मैं उसका प्राइवेट पार्ट काट दूंगी.'

जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों ने उर्फी के इन मजाकिया जवाबों पर कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, 'उर्फी के रिप्लाई ऐसे ही होते हैं.' एक और ने कहा, 'तुम्हारे साथ बेड पर आने से अच्छा हम बिना बेड के ही जिंदगी गुजार दें'. वहीं कई लोगों ने उर्फी के बिंदास अंदाज की तारीफ भी की है.

ये भी पढ़ें: Urfi Javed Photographer: उर्फी जावेद की Bold फोटोज के पीछे इस शख्स का है हाथ, नाम जान रह जाएंगे हैरान

उर्फी हमेशा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं. उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि वो तो ट्रोलर्स को भी मुंहतोड़ जवाब देती रहती हैं. बिग बॉस ओटीटी के बाद से उर्फी को पहचान मिली थी. तबसे उनके ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल की चर्चा होने लगी और आज वो स्टाइल दीवा बन गई हैं.  

ये भी पढ़ें: Urfi Javed का फोन नंबर हुआ लीक, अब इन 10 लड़कों को महंगी पड़ेगी गंदी हरकत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement