Advertisement

Urfi Javed को विदेश में Sexy Video बनाना पड़ गया भारी, जानिए अब क्या होगा अंजाम

Urfi Javed एक नई मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के खिलाफ देश ही नहीं, अब विदेश में भी शिकायत दर्ज करा दी गई है.

Urfi Javed को विदेश में Sexy Video बनाना पड़ गया भारी, जानिए अब क्या होगा अंजाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने बोल्ड कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी कांच के टुकड़ों से ड्रेस बना लेना तो कभी बिना कुछ पहने ही केवल एक हाथ से खुद को कवर कर कैमरे के सामने आ जाना. उर्फी अबतक अपने एक से बढ़कर एक बोल्ड अवतार में दिखाई दे चुकी हैं. इसे लेकर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी किया जाता है. कई फेमस हस्तियां भी उर्फी के इस अंदाज को लेकर उन्हें खरी खोटी सुना चुकी हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस केस तक फाइल कर दिए गए हैं. इन सब के बीच अब उर्फी जावेद एक नई मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं.  

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, उर्फी जावेद के खिलाफ देश ही नहीं, अब विदेश में भी शिकायत दर्ज करा दी गई है. जी हां, टीवी एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों में अपने आने वाले प्रोजेक्टस के चलते दुबई में हैं और वहीं से फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर कर रही हैं. इस दौरान उर्फी ने हमेशा की तरह रिवीलिंग आउटफिट्स में अपने कुछ वीडियोज भी शेयर किए. हालांकि, अब एक्ट्रेस अपने इन कपड़ों और दुबई के नियमों के चलते मुश्किल में फंस गई हैं.

यह भी पढ़ें- Urfi Javed को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, पुलिस को बताया क्यों भेजे थे आपत्तिजनक WhatsApp मैसेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्फी जावेद के खिलाफ दुबई पुलिस एक्शन लेने वाली है. मामले को लेकर ई टाइम्स से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस के किसी बेहद करीबी सूत्र ने बताया, 'हाल ही में उर्फी ने अपने खुद के बनाए हुए एक आउफिट में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. दुबई के लोगों को उनका ये आउटफिट बेहद रिवीलिंग लगा. उर्फी ने क्या पहना इससे वहां के लोगों को कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उसे पहनकर एक्ट्रेस कहां गईं, इसे लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है.'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

 

दरअसल, सूत्र का कहना है कि एक्ट्रेस ने बोल्ड कपड़े पहनने के बाद ओपन एरिया में अपना वीडियो शूट कराया था. जबकि उस जगह पर वैसे कपड़े पहनकर शूट करने की इजाजत नहीं है. यही वजह है कि अब दुबई पुलिस ने इसे लेकर उनसे पूछताछ की है.

यह भी पढ़ें- Urfi Javed अस्पताल में हुईं भर्ती, Video में देखें डॉक्टर ने क्यों लगाई फटकार

इतना ही नहीं, मामले की जानकारी देते हुए सूत्र ने आगे बताया कि इस पूछताछ के बाद पुलिस इंडिया वापस आने के लिए उर्फी जावेद के टिकट्स को पोस्टपोन कर सकती है. यानी अपने उस वीडियो के चलते एक्ट्रेस को भारत वापस आने में भी परेशानी हो सकती है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक उर्फी जावेद की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement