टीवी
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर से कंटेस्टेंट मनीषा रानी के एक वीडियो सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. इस वीडियो में अब्दू रोजिक के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं.
डीएनए हिंदी: बिग बॉस कंट्रोवर्सी का घर बन चुका है. यहां से आए दिन कोई ना कोई कंट्रोवर्सी घर के बाहर निकलकर सोशल मीडिया पर अपनी जगह बना ही लेता है. फिर चाहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ के किस्से हो?, आकांक्षा पुरी और जद हदीद की किस या पुनीत सुपस्टार ही क्यों ना हो. हाल ही में अब बिहार की मनीषा रानी ने बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में एक टास्क के दौरान घर के सबसे नए मेंबर अब्दू रोजिक को जबरन किस किया. आपको बता दें कि अब्दू रोजिक वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो में बतौर गेस्ट आए थे. अब्दू को घर के नॉमिनेटेड मेंबर्स के साथ कुछ के साथ शॉर्ट वीडियो शूट करने थे. इस दौरान जब वे शो में मनीषा रानी के साथ वीडियो बनाने लगे तो वे अब्दू रोजिक को किस करती नजर आईं, जिससे अब्दू रोजिक काफी ज्यादा असहज नजर आएं. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद उर्फी जावेद का गुस्सा मनीषा पर फूट पड़ा.
ये भी पढ़ें: Ajay Devgn ने मुंबई में 45 करोड़ में खरीदी नई प्रॉपर्टी, स्टांप ड्यूटी जानकर उड़ जाएंगे होश
मनीषा रानी ने अब्दू को बार-बार किया Kiss
आपको बता दें कि वीडियो बनाने के टास्क के लिए अब्दू को चार कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने के लिए कहा गया था. इस टास्क के लिए अब्दू ने जैद हदीद, जिया शंकर, अविनाश सचदेव और मनीषा रानी को सिलेक्ट किया. अब्दू रोजिक ने वीडियो को शूट करने के लिए मनीषा रानी के साथ जकूजी में गया और डांस करना शुरू कर दिया. अब्दू ने अपने हाथ में सेल्फी स्टिक पकड़ी हुई थी जिसमें फोन कैमरा से वीडियो शूट होनी थी. डांस करते करते मनीषा ने पॉपुलर होने के लिए अब्दू रोजिक को किस करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं अब्दू काफी ज्यादा अन-कंफर्टेबल फील करने लगे जब मनीषा ने उन्हें किस करने को कहा, अब्दू ने वीडियो रोक कर उनसे दूर चले गए.

सोशल मीडिया और उर्फी दोनों भड़क गए
अपने भोलेभाले चेहरे पर फेक स्माइल लिए अब्दू मनीषा से दूर तो चले गए लेकिन उनके चेहरे से साफ पता चल रहा था कि वे कितना ज्यादा अन-कंफर्टेबल फील कर रहे थे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अब्दू रोजिक बार-बार मनीषा से दूरी बना रहे हैं वहीं वहां खड़े बाकी लोग हंस रहे थे. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की कंटेस्टेंट रहीं उर्फी जावेद ने बाकी सोशल मीडिया यूजर्स की तरह अपना गुस्सा मनीषा पर निकालवा. उर्फी ने अपनी इंटाग्राम स्टोरी पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'ये वीडियो देखना काफी अनकंफर्टेबल है, वह क्यों जरबदस्ती उसे बार बार किस किए चली जा रही है. वह कोई बच्चा नहीं है. लो अपनी सीमाएं समझें'
Abdu x Manisha Fun Video 📸
Song "You Very Chalak Bro"
Manisha kisses Abdu's face deliberately.#AbduInBBOTT2 #AbduRozik#ManishaRani #BiggBossOTT2onJioCinema#ManishaRaniinBBOTT pic.twitter.com/PwCs0AASwx— Afjal Edit (@AfjalEdit) July 2, 2023
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.