Advertisement

Urfi Javed: पिता की गालियों और मार से तंग आकर सुसाइड करना चाहती थीं उर्फी, सालों बाद खोले दिल के राज

Urfi Javed अपने अतरंगी स्टाइल के लिए जानी जाती हैं पर अपने बचपन समय को याद कर वो दुखी हो जाती हैं. उर्फी ने हाल ही में अपने दिल के कई राज खोले हैं.

Latest News
Urfi Javed: पिता की गालियों और मार से तंग आकर सुसाइड करना चाहती थीं उर्फी, सालों बाद खोले दिल के राज

Urfi Javed 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. पहले रिएलिटी स्टार और अब फैशन मॉडल बन चुकीं उर्फी हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरती हैं. कभी अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर तो कभी अपने बिंदास बयानों को लेकर. हाल ही में उन्होंने डर्टी मैगजीन (Dirty Magazine) के लिए एक बोल्ड फोटोशूट कराया जो काफी चर्चा में है. इसी मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में उर्फी ने अपने दिल के कई राज खोले और बताया कि उनका पिता ने उन्हें कितना टॉर्चर किया था. साथ ही अपने सुसाइड (Urfi Javed suicide attempt) को लेकर भी एक्ट्रेस ने बात की है.

उर्फी जावेद उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं. उन्होंने इस इंटरव्यू में अपने परिवार और पिता को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि उनका बचपन काफी'कठिन' था. साथ ही कहा कि उनके भाई-बहन और यहां तक कि उनकी मां को भी उसके पिता ने खूब गालियां दी थीं और तो और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया था. उर्फी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने एक दो बार आत्महत्या की कोशिश भी की. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DIRTY (@thedirtymagazine)

इस इंटरव्यू में उर्फी ने आगे कहा कि वो लखनऊ में एक सख्त, रूढ़िवादी परिवार में पली-बढ़ी और पांच बच्चों में से दूसरी नंबर की थीं. उर्फी और उनके पिता के रिश्ते  काफी मुश्किल भरे थे. उर्फी बोलीं 'वो हमें बहुत मारते थे, मेरी मां को भी मारते थे और गाली-गलौज तो रोज की बात हो गई. मैंने एक-दो बार आत्महत्या का प्रयास भी किया. मैं मुश्किल से घर से निकली, मेरे पिता ने इसकी अनुमति नहीं दी लेकिन मैं बहुत टीवी देखती थी और फैशन में मेरी दिलचस्पी हमेशा से थी. मुझे फैशन की ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन मुझे पता था कि मुझे क्या पहनना है. मैं अलग दिखना चाहती थी, मैं सबसे अच्छा दिखना चाहती थी. जैसे जब मैं किसी पार्टी में जाती हूं, तो हर कोई मेरी ओर देखता है.'

ये भी पढ़ें: Urfi Javed: पिता ने किया टॉर्चर, रिश्तेदारों ने कहा पॉर्न स्टार, कॉल सेंटर में किया काम, स्ट्रगल से भरी रही उर्फी की जिंदगी

झेली थी पैसों की तंगी

उर्फी ने खुलासा किया कि कैसे वो काफी समय तक पैसों को लेकर तनाव में रहती थीं. उनके पास पैसे नहीं होते थे पर वो दिमाग में एक अमीर लड़की थीं. उर्फी ने आगे कहा कि 'पुरुष के पीछे भागने के बजाय महिलाओं को पैसे के पीछे भागना चाहिए.' 

ये भी पढ़ें: Urfi Javed ने टॉपलेस होकर करवाया सिजलिंग Photo Shoot, नहीं देखा होगा ऐसा 'डर्टी लुक'

जो दिखता है वही बिकता है- Urfi Javed

उर्फी ने कहा, 'जो दिखता है वो बिकता है. मुझे नहीं लपेटना चादर. मैं अपना शरीर दिखाना चाहती हूं और यह मेरी पसंद है. मेरे पास कुछ भी नहीं है और मैं बहुत विवादास्पद हूं. आप किस बात से इतने परेशान हैं?'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement