Advertisement

Urfi Javed: पोर्न साइट पर अपलोड की गई थीं उर्फी जावेद की Photos, पिता ने फैला दी थी 50 लाख देने की झूठी बात

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने एक बार फिर अपने बचपन को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनका बचपन किसी बुरे सपने से कम नहीं था.

Urfi Javed: पोर्न साइट पर अपलोड की गई थीं उर्फी जावेद की Photos, पिता ने फैला दी थी 50 लाख देने की झूठी बात
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन किसी ना किसी वजह को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उर्फी जावेद को उनके अतरंगी कपड़ों के लिए जाना जाता है. इसे लेकर एक्ट्रेस अक्सर लोगों के निशाने पर भी आ जाती हैं. हालांकि, इस बार अदाकारा किसी और वजह को लेकर ही खबरों का हिस्सा बन गई हैं. उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपने बचपन को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है. इसके साथ ही उर्फी ने खुद से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है जिसे सुनकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई है. 

क्या है पूरा मामला?
मामले को लेकर ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे संग हुई एक बातचीत के दौरान उर्फी जावेद ने बताया कि वह महज 15 साल की थीं जब किसी ने उनकी फोटो पोर्न साइट पर अपलोड कर दी थी. उर्फी जावेद ने खुलासा करते हुए कहा, 'मैंने एक ट्यूब टॉप पहनकर अपनी एक फोटो फेसबुक प्रोफाइल पर लगाई थी. किसी ने इस फोटो को वहां से डाउनलोड किया और बिना एडिट किए ही पोर्न साइट पर डाल दिया. कुछ समय बाद मुझे इस बारे में पता चला.'

यह भी पढ़ें- 'Urfi Javed लड़की नहीं किन्नर हैं', इस एक्टर का बड़ा दावा, बोले 'मेरे पास हैं सबूत'

उर्फी ने बताया, 'मैंने इस बात को नजरअंदाज किया क्योंकि उस समय मैं कुछ नहीं कर सकती थी. फिर धीरे-धीरे मेरे घरवालों को इसके बारे में जानकारी मिली. उन्होंने बिना मेरा पक्ष जाने मुझे ही भला-बुरा कहना शुरू कर दिया. मेरे पिता ने मुझसे कहा कि मैं एक पोर्नस्टार हूं. यहां तक की उन्होंने खुद फोन कर हमारे सारे रिश्तेदारों को इस बारे में बता दिया. वो ये सब करके सिम्पैथी लेने की कोशिश कर रहे थे. जबकि मैं बार-बार बस ये पूछ रही थी कि अगर मेरी फोटो यहां है तो वीडियो कहां हैं? कोई मुझपर यकीन नहीं कर रहा था, सब मुझे दोषी ठहरा रहे थे. मुझे विक्टिम बनाया जा रहा था. वो लगातार मुझे पीट रहे थे.'

Urfi Javed

उर्फी ने आगे कहा, 'सबसे ज्यादा हैरानी तो तब हुई जब मेरे पिता ने रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि पोर्न साइट वाले इसके लिए उनसे 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि कोई पिता अपनी खुद की बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है. किसी ने मेरी फोटो लगाई इसमें मेरी क्या गलती थी? वो लोग मुझे क्यों मार रहे थे? मैंने करीब 2 सालों तक ये सब सहा लेकिन जब परिवार और रिश्तेदारों की बातें बर्दाश्त से बाहर हो गईं तब 17 साल की उम्र में मैं अपने घर से भाग आई.'

यह भी पढ़ें- Urfi Javed Fatwa: उर्फी जावेद के खिलाफ फतवा जारी, Faizan Ansari बोले 'कब्रिस्तान में नहीं मिलेगी जगह'

बता दें कि ये पहला ऐसा मामला नहीं है, इससे पहले भी उर्फी कई बार अपने पिता के खिलाफ बोल चुकि हैं. इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी जावेद ने कहा था कि बचपन में उनके पिता उन्हें गंदी गालियां दिया करते थे. उन्हें बुरी तरह मारा करते थे. ये सब उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement