Advertisement

'Urfi Javed का सिर कलम करके लाओ, इनाम मिलेगा', घटना बताते हुए भावुक हुईं एक्ट्रेस

Urfi Javed ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी Mental Health ठीक नहीं हैं. उन्होंने बताया उनके खिलाफ लोग कैसी हरकतें कर रहे हैं.

Latest News
'Urfi Javed का सिर कलम करके लाओ, इनाम मिलेगा', घटना बताते हुए भावुक हुईं एक्ट्रेस

Urfi Javed On Mental Health: मेंटल हेल्थ पर बोलीं उर्फी जावेद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी सीरियल में नजर आने के बाद बिग बॉस ओटीटी से जबरदस्त शोहरत पाने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. उर्फी पपराजी के सामने अतरंगी ड्रेसेस पहनकर पहुंचती हैं और उनका हर लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा देता है. उर्फी जावेद ने कांच से टुकड़ों से लेकर साइकिल की चेन तक से स्टाइलिश आउटफिट बना डाले हैं. इन आउटफिट में उर्फी स्किनशो से भी नहीं घबराई हैं लेकिन हर बार वो अपनी बोल्डने के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई हैं. हाल ही में उर्फी ने बताया है कि किस तरह ये ट्रोलिंग उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल रही है.

Urfi Javed ने बताई अपनी मानसिक हालत

उर्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा है कि वो मानसिक तौर पर ठीक नहीं हैं. उर्फी ने मिस मालिनी को बताया कि वो ट्रोलिंग की वजह से बहुत परेशान हैं. उर्फी कहती हैं कि 'मैं अभी मानसिक तौर पर ठीक नहीं हूं. मुझे पता है कि मुझे थैरेपी या किसी की मदद की जरूरत है. मैं सबके सामने हूं इसलिए लोग मुझे ट्रोल कर देते हैं. बॉलीवुड की लड़कियां भी ट्रोलिंग से डरती हैं क्योंकि अगर मैं किसी को बोलूंगी कि क्यों भाई मुझे क्यों ट्रोल कर रहे तो वो कहेगा कि जा तेरे बारे में लिखना ही नहीं है जो करना है कर'.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed पहनी पूरी ढकी ड्रेस लेकिन पलटीं तो हो गया कबाड़ा, वीडियो पर लोग बोले 'नहीं देखा ऐसा ट्विस्ट'

500 रुपए के नोटों से पोंछे आंसू

 

उर्फी आगे कहती हैं कि 'कभी न्यूज आ रही है कि मुझे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कभी न्यूज आ रही है कि किसी ने किसी ने मेरे खिलाफ शिकायत कर दी. एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कहा जा रहा था कि जो भी उर्फी का सिर कलम करके लाएगा, उसे वो लोग ईनाम देंगे'. उर्फी ये बातें करते हुए इमोशनल हो जाती हैं फिर 500 रुपए के नोट निकाल के अपने आंसू पोंछने की एक्टिंग करने लगती हैं.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed ने पूरा कर दिया फुल कपड़ों का कोटा, पहन कर निकलीं अब तक की सबसे रिवीलिंग ड्रेस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement