Advertisement

Urfi Javed हुईं ऊप्स मूमेंट की शिकार, ड्रेस और हाई हील की वजह से हुई ऐसी हालत

Urfi Javed Oops Moment: एक्ट्रेस उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गिरते-गिरते बची हैं. उनका ये ऊप्स मूमेंट इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.

Latest News
Urfi Javed हुईं ऊप्स मूमेंट की शिकार, ड्रेस और हाई हील की वजह से हुई ऐसी हालत

Urfi Javed: उर्फी जावेद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीं: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन अपनी ड्रेसेस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं, हाल ही में अपनी एक ड्रेस के कारण ऊप्स मूमेंट की शिकार हो गई हैं. उर्फी की एक वीडियो सामने आया है जो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसमें उर्फी जावेद पपराजी के सामने ऊप्स मूमेंट की शिकार होते-होते बची हैं. ये सब उनकी हाई हील्स की वजह से हुआ है. उनकी हालत देखकर पपराजी के साथ-साथ फैंस भी परेशान हो गए हैं. हालांकि, इस वीडियो में उर्फी की ड्रेस और स्टाइलिंग सेंस को जमकर तारीफें मिल रही हैं.

दरअसल, हाल ही में उर्फी को हाल ही में पपराजी ने स्पॉट किया है. इस दौरान उर्फी ने पर्पल रंग की ड्रेस पहनी है और इस बैकलेस ड्रेस को स्ट्रिंग की मदद में बांधा हुआ है. वहीं, इस ड्रेस के साथ उर्फी ने मैचिंग हील्स पहनी हुई है. इस ड्रेस के साथ उन्होंने बालों का हाई बन बना रखा है. मैचिंग हील्स और ईयरिंग्स में उर्फी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, उर्फी पपराजी को पोज देते हुए अचानक फिसल गईं गिरते-गिरते बची हैं. यहां देखें वायरल हो रहा उर्फी का ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- Urfi Javed से सेक्स वीडियो की डिमांड करने वाले शख्स को मिली सजा, एक्ट्रेस ने यूं शेयर की 'गुड न्यूज'

वहीं, वीडियो में उर्फी गिरते-गिरते संभल भी जाती हैं और फिर फोटोग्राफर्स से बोलती हैं कि- 'मैं गिर नहीं सकती'. इस वीडियो को देखकर कई लोग उर्फी को ट्रोल करते दिख रहे हैं तो कई उर्फी के लिए चिंता जाहिर करते नजर आ रहे हैं. उर्फी इससे पहले भी अपने ड्रेसेस की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ चुकी हैं. वो अपनी ड्रेसेस खुद डिजाइन करती हैं और इन्हें पपराजी के सामने फ्लॉन्ट करने से हिचकिचाती नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- Mukesh Khanna के बयान पर भड़की उर्फी जावेद, कह दी बड़ी बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement