Advertisement

Urfi Javed से नहीं संभल पाई साड़ी, सरेआम हुआ ऐसा हाल, हो गईं Oops मूंमेट का शिकार

Urfi Javed के लिए इस बार साड़ी पहनना आफत हो गया. एक्ट्रेस बार बार साड़ी का पल्लू संभालते हुए नजर आईं. इसी कारण वो oops मूमेंट का शिकार हो गई हैं.

Urfi Javed से नहीं संभल पाई साड़ी, सरेआम हुआ ऐसा हाल, हो गईं Oops मूंमेट का शिकार

Urfi Javed oops moment : उर्फी जावेद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर अपने फोटो, वीडियो और बयानों से बवाल मचाने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उर्फी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. इस बार उन्होंने पपराजी से लेकर फैंस को अपने नए लुक से हैरान कर दिया. लंबे समय बाद साड़ी में नजर आईं उर्फी का लुक इस बार काफी अलग था. हालांकि एक्ट्रेस तेज हवा के कारण साड़ी को संभालती हुई नजर आईं. इसी कारण वो इस बार ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गईं. साड़ी हल्की होने के कारण उनका पल्लू बार बार खिसक रहा था पर एक्ट्रेस के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

उर्फी जावेद हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. हर बार वेस्टर्न लुक में नजर आने वाली उर्फी ने इस साड़ी पहनी हुई थी. उर्फी साड़ी में भी काफी सिजलिंग लग रही थीं. उनके इस नए अंदाज ने फैंस को दीवाना बना दिया है. कई पपराजी के इंस्टा अकाउंट पर उर्फी का वीडियो पोस्ट हुआ है. इन वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी बार बार हवा के कारण उड़ रहे साड़ी के पल्लू को संभालते हुए नजर आ रही हैं. उनका साड़ी का पल्लू बार बार गिर रहा था और उन्हें इस संभालने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही थीं. 

ये भी पढ़ें: Urfi Javed ने Kangana Ranaut- Kiara Advani को दी मात, Google पर बना डाला ये रिकॉर्ड

लुक की बात करें तो उर्फी ने लाइट पिंक और ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई थी. इस लुक में एक्ट्रेस काफी बोल्ड और हॉट नजर आ रही हैं. बार बार पल्लू खिसकने की वजह से उर्फी को दिक्कत भी हुई. वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना ही कि उर्फी ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

ये भी पढ़ें: Urfi Javed का ब्लैक आउटफिट में दिखा सिजलिंग अवतार, इवेंट में किया ऐसा काम, सब रह गए हैरान

इधर, वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं नेटिजन्स ने एक बार फिर उर्फी को जमकर ट्रोल किया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सेफ्टी पिन नहीं थी गरीब के पास...बकवास रवैया.' तो दूसरे यूजर ने लिखा, 'उसकी बॉडी को कपड़े पहनने के आदत नहीं है.. तभी कपड़े उड़ रहे हैं.' इसके अलावा एक और यूजर लिखता है, 'जाहिल औरत को साड़ी तक तो संभलनी आती.'

हालांकि एक्ट्रेस पर कभी लोगों की बातों का असर नहीं हुआ है. वो इस बार भी बिंदास अंदाज में नजर आईं. जरूरत पड़ने पर उर्फी लोगों को पलटकर जवाब देना भी बखूबी जानती हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement