Advertisement

Urfi Javed का फोन नंबर हुआ लीक, अब इन 10 लड़कों को महंगी पड़ेगी गंदी हरकत

Urfi Javed ने अब एक बार फिर कुछ लोगों की क्लास लगा डाली है. हालांकि, इस बार एक्ट्रेस का पाला 10-10 टीनेज बच्चों से पड़ा है.

Latest News
Urfi Javed का फोन नंबर हुआ लीक, अब इन 10 लड़कों को महंगी पड़ेगी गंदी हरकत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन सुर्खियों में बनी ही रहती हैं. उर्फी को उनके अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के लिए जाना जाता है. टीवी एक्ट्रेस अक्सर ऐसा कुछ पहनकर लोगों के सामने आ जाती है जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था. वहीं, इसे लेकर एक तरफ जहां लोग उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ करते हैं तो कई उन्हें जमकर खरी खोटी भी सुनाते हैं. इन सब के बीच हमने उर्फी को उन्हें परेशान करने वाले या उनके बारे में बुरा-भला कहने वाले लोगों को बढ़िया सबक सिखाते हुए भी देखा है. उर्फी कई बार करारे जवाब के साथ अपने हेटर्स की क्लास लगा चुकी हैं. अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. हालांकि, इस बार एक्ट्रेस का पाला एक साथ 10-10 लोगों से पड़ा. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीते कुछ दिनों से कुछ टीनेज बच्चे उर्फी को फोन पर गंदी गालियां दे रहे हैं. इस बात का खुलासा खुद उर्फी जावेद ने ही किया है. हाल ही में टीवी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की. इस स्टोरी में उर्फी ने एक लड़के को टैग कर बताया, 'ये बच्चा और इसके 10 दोस्त मुझे लगातार कॉल कर रहे हैं. मैं काफी समय से एक ही नंबर यूज कर रही हूं और मुझे नहीं पता कि इन्हें वो नंबर कहां से मिल गया. ये लोग मुझे गालियां दे रहे हैं. आजकल बच्चों को हो क्या गया है? बिना वजह मुझे परेशान कर रहे हैं.'

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan संग टॉप पाकिस्तानी एक्ट्रेस की इस फोटो को लोग बता रहे 'अश्लील', देखकर चौंक जाएंगे!

एक्ट्रेस आगे लिखती हैं, 'मैं इन 10 के 10 बच्चों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराने जा रही हूं लेकिन अगर कोई इनके माता-पिता को जानता है तो मुझे बताएं. इसके लिए मैं आपको इनाम भी दूंगी!'

यहां देखें Urfi Javed की स्टोरी-

Urfi Javed Instagram

बात यहीं खत्म नहीं हुईं, टीवी एक्ट्रेस का गुस्सा उस वक्त और भड़क गया जब इस लड़के ने उर्फी की ये स्टोरी भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर डाली. एक्ट्रेस ने लिखा, 'अगली पीढ़ी पूरी तरह बरबाद हो चुकी है. ये बच्चा इतना होने के बाद भी बेहद फक्र से मेरी स्टोरी शेयर कर रहा है. उसे माफी मांगनी चाहिए लेकिन इसके बजाए ये इसकी नुमाइश कर रहा है! ऐसे लड़के लड़कियों को कॉल करते हैं और प्रैंक के नाम पर उन्हें गालियां देते हैं फिर बेशर्म होकर इसकी नुमाइश भी करते हैं.'

Urfi Javed Instagram Story

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब उर्फी ने इस तरह खुलेआम किसी की क्लास लगाई हो, इससे पहले भी एक्ट्रेस कई बार ऐसा कर चुकी हैं. हालांकि, कोई बच्चा उनके साथ ऐसा कुछ करेगा, इस बारे में तो उर्फी ने शायद ही सोचा होगा.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement