Advertisement

Urfi Javed का नया एक्सपेरिमेंट देख उड़े लोगों के होश, FIR के बाद भी Bold Look में आईं नजर

Bigg Boss OTT फेम Urfi Javed ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख हर कोई दंग है.

Urfi Javed का नया एक्सपेरिमेंट देख उड़े लोगों के होश, FIR के बाद भी Bold Look में आईं नजर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट सेंसेशन और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन अपने अतरंगी कपड़ों के चलते सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ाती रहती हैं. उर्फी हर बार कुछ ऐसा पहनकर लोगों के सामने आ जाती हैं जिसे देख किसी का भी सिर चकरा जाए. इन सब के बीच अब एक बार फिर एक्ट्रेस अपने नए लुक के साथ हाजिर हो गई हैं. कांच, रस्सी, फूल और प्लास्टिक के बाद अब टीवी एक्ट्रेस ने ऐसी चीज से ड्रेस बनाई है जिसके बारे में सोचना तो दूर कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था. 

नए एक्सपेरिमेंट के साथ हाजिर हुईं Urfi Javed
बिग बॉस (Bigg Boss) ओटीटी फेम एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख हर कोई दंग है. वीडियो में टीवी एक्ट्रेस के नए एक्सपेरिमेंट को देखकर हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर उर्फी को ये आडिया आते कहां से हैं.

यह भी पढ़ें- Urfi Javed के खिलाफ दर्ज हुई FIR, नए गाने में रिवीलिंग और Bold कपड़े बने मुसीबत?

यहां देखें Urfi Javed का लेटेस्ट लुक-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

 

जी हां, इस बार उर्फी जावेद ने पुरानी कैसेट की रील से ड्रेस बना डाली है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे उर्फी एक म्यूजिक सिस्टम के पास बैठी होती हैं. वहीं, उनके हाथ में एक पुरानी कैसेट होती है. थोड़ी ही देर बाद उर्फी इस कैसेट को खोलना शुरू कर देती हैं और फिर पलक झपकते ही एक्ट्रेस का लुक पूरी तरह बदल जाता है.

यह भी पढ़ें- Urfi Javed ने टॉपलेस होकर दी Diwali की बधाई, लोगों ने धर्म के साथ खिलवाड़ करने का लगाया आरोप

वीडियो को पूरा देखने से पहले कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि उर्फी ऐसा कुछ करने वाली हैं. हालांकि, ये पहली बार नहीं हैं जब उर्फी ने अपने स्टाइल और फैशन के साथ इस तरह का कोई एक्सपेरिमेंट किया हो. एक्ट्रेस हर बार अपने नए और अतरंगी आइडियाज से पल भर में लोगों के होश उड़ा देती हैं. एक तरफ जहां फैंस उनकी इस क्रिएटिविटी की तारीफ करते हैं तो वहीं, इसके लिए एक्ट्रेस को ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है. 

हालांकि, उर्फी जावेद को ट्रोलर्स और हैटर्स की बातों से कितना फर्क पड़ता है, यह बात तो अब हर कोई बखूबी जान चुका है.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement