Advertisement

Urfi Javed ने प्लास्टिक से बना लिया गजब का टॉप, यूजर्स बोले - देश अब ग्लोबल वॉर्मिंग से... 

Urfi Javed अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इस बार उन्होंने प्लास्टिक को लेकर एक ऐसा टॉप तैयार किया है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी पूछ है. एक्ट्रेस की इस क्रिएटिविटी की लोग तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

Urfi Javed ने प्लास्टिक से बना लिया गजब का टॉप, यूजर्स बोले - देश अब ग्लोबल वॉर्मिंग से... 

Urfi Javed: उर्फी जावेद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Urfi Javed: अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने एक बार फिर से फैंस को चौंका दिया है. उर्फी जावेद ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह प्लास्टिक से तैयार किए गए क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं. अर्फी अपने अलग स्टाइल सेंस के लिए जानीं जाती हैं. उन्होंने अब तक चांदी के वर्क, इलेक्ट्रिक वायर और बोरियों से अपने ड्रेस को तैयार किया है. इस बार उन्होंने प्लास्टिक से अपने लिए एक क्रॉप टॉप तैयार किया है. अपने हर ड्रेस सिलेक्शन की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होने के बावजूद वह फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं.

उर्फी ने शुक्रवार (2 सितंबर) को जो वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ट्रांसपैरेंट फूड फॉयल से बना टॉप पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने हील्स और जींस की एक टॉप को कंपलीट किया है.

ये भी पढ़ें - Urfi Javed से एक यूजर से पूछ लिया भद्दा सवाल, एक्ट्रेस ने भी दिया हैरान कर देने वाला जवाब 

यहां देखें उर्फी जावेद की नई ड्रेस का वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी जावेद का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फैंस जमकर उनके वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और उनकी क्रिएटिविटी का तारीफ कर रहे हैं. उर्फी के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा - अब देश में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या नहीं रहेगी. जबकि एक यूजर ने लिखा - ऐसा दिमाग कहांसे लाती हो?

ये भी पढ़ें: Urfi Javed का ब्लैक आउटफिट में दिखा सिजलिंग अवतार, इवेंट में किया ऐसा काम, सब रह गए हैरान

बता दें कि उर्फी सोशल मीडिया पर आए दिन अपने किसी ना किसी अतरंगी आउटफिट से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर वो खूब ट्रोल होती हैं पर उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement