Advertisement

Urfi Javed ने 2023 की शुरुआत से पहले पहनी 'सबसे अश्लील ड्रेस', नाखुनों से किया ऐसा कारनामा

Urfi Javed ने नाखूनों से ड्रेस बना डाली है और एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है.

Latest News
Urfi Javed ने 2023 की शुरुआत से पहले पहनी 'सबसे अश्लील ड्रेस', नाखुनों से किया ऐसा कारनामा

Urfi Javed Nail Dress: उर्फी जावेद ने नाखून से बनाई ड्रेस

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उर्फी जावेद (Urfi Javed) साल भर अपने अतरंगी आउटफिट (Urfi Javed Outfit) की वजह से सुर्खियों में बनी रही थीं. वहीं, अब साल के जाते-जाते भी उन्होंने एक धमाकेदार आउटफिट डिजाइन कर लिया है. उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर नाखुनों से आउटफिट बनाकर एक वीडियो शेयर किया है. उर्फी ने इस आउटफिट में एक वीडियो शेयर किया है जिसे लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चाएं शुरू हो गई हैं. चर्चाएं सिर्फ आउटफिट को लेकर ही नहीं इस वीडियो पर दिए उर्फी के कैप्शन पर भी है. उन्होंने खुद अपने आउटफिट को 'अश्लील' बता डाला है.

उर्फी जावेद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पिंक कलर के नाखुनों से आउटफिट बनाया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि उर्फी एक दोस्त के साथ काउच पर बैठी हुई हैं और उनका नाखुन टूट जाता है और टूटा हुआ नाखुन देखकर उन्हें अचानक एक आइडिया आता है. इसके बाद उर्फी ने ऑफ शोल्डप टॉप और स्कर्ट पहन रखी है. सिर्फ यही नहीं उन्होंने एक नेकपीस भी बनाया है. यहां देखें उर्फी का ये आउटफिट-

ये भी पढ़ें- Urfi Javed ने न्यू ईयर से पहले एक और टॉपलेस लुक से किया लोगों को हैरान, सिर्फ नेकलेस में आईं नजर 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

इस आउटफिट वाला वीडियो शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में हैरान कर देने वाली बात कही है. उन्होंने लिखा- 'सबसे खराब ड्रेस, सबसे अश्लील, सबसे बेशर्म, 2022 की सबसे ज्यादा नापसंद की जाने वाली इंसान उर्फी है'. उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. लोग उर्फी के आइडिया से एक बार फिर से हैरान नजर आ रहे हैं. हर बार की तरह इस बार भी उर्फी को कईयों ने ट्रोल किया तो किसी ने उन्हें सपोर्ट भी किया है.

ये भी पढ़ें- Tunisha Sharma केस में आरोपी Sheezan Khan के सपोर्ट में उतरीं Urfi Javed, कह डाली ऐसी बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement