Advertisement

Urfi Javed ने 10 रुपये में बोरे और सेफ्टी पिन से बना दिया एक्ट्रेस के लिए ड्रेस, यूजर्स बोले - कुछ भी...

Urfi Javed हमेशा अपने फैशन स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. एक बार फिर उर्फी ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके लिए उनकी पूछ हो रही है. उर्फी ने महज 10 रुपये में मिलने वाले घरेलू सामान से बनाया हुआ ड्रेस तैयार किया है.

Urfi Javed ने 10 रुपये में बोरे और सेफ्टी पिन से बना दिया एक्ट्रेस के लिए ड्रेस, यूजर्स बोले - कुछ भी...

Urfi Javed : उर्फी जावेद 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Urfi Javed: बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रह चुकीं उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी फैशन के लिए जानीं जाती हैं. हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस ईशा सिंह और काव्या थापर को उनकी आने वाली फिल्म मिडिल क्लास लव के लिए सिर्फ 10 रुपये में ड्रेस स्टाइल कर गिफ्ट किया है. उर्फी ने उनकी ड्रेस को उन बुनियादी चीजों के साथ तैयार किया है जो एक मिडिल क्लास घर में मौजूद होती हैं जैसे कि सेफ्टी पिन और बोरियां. इस ड्रेस को पाकर एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं, ईशा और काव्या ने इन ड्रेस को अपनी आने वाली फिल्म के बेहद करीब माना.

ड्रेस बनाने के बाद उर्फी ने कहा, "फैशन महंगे कपड़ों से डिफाइन नहीं होता है. यह इस बात से डिफाइन होता है कि आप कितने नए हैं और आप साधारण और बुनियादी कपड़ों से क्या बना सकते हैं. मैं दिल से एक मिडिल क्लास हूं और इसलिए मैं फिल्म के टाइटल से खुद को जोड़ सकती हूं."

ये भी पढ़ें - Anushka Sharma 16 साल की उम्र में दिखती थीं ऐसी, एक्ट्रेस की थ्रोबैक तस्वीर देख फैंस हुए हैरान

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में 34 साल पूरे होने पर Salman Khan ने दिया फैंस को तोहफा, सामने आया नया लुक

उन्होंने कहा, "मैं बॉलीवुड के इन नए फेस से मिलने और उन्हें 10 रुपये से कम कीमत में स्टाइल करने के लिए उत्साहित थी, जो कि मिडिल क्लास के घरों में मौजूद हैं."

वहीं यूजर्स इस पोस्ट पर लगातार कमेंट करते नजर आ रहे हैं. एक तरफ जहां यूजर्स उर्फी के दिमाग की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ चंद यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते नजर आए. एक यूजर ने लिखा - कुछ भी. एक ने उर्फी से ही सलाव पूछते हुए कहा - ये कौन सा स्टाइल है?

बात करें फिल्म की तो अनुभव सिन्हा के बनारस मीडिया वर्क्‍स और जी स्टूडियोज की तरफ से बनाई जा रही मिडिल क्लास लव 16 सितंबर, 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement