Advertisement

Urfi Javed ने सरेआम कैमरे के सामने बदल डाली ड्रेस, वीडियो देख हैरान रह गए लोग, बोले 'सस्ता वाला MET Gala लुक'

Urfi Javed अपने अतरंगी फैशन को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो फिर एक बार अपने बोल्ड और अनोखे फैशन फ्लॉन्ट करती नजर आईं. आप भी देखें उनका या लेटेस्ट लुक.

Urfi Javed ने सरेआम कैमरे के सामने बदल डाली ड्रेस, वीडियो देख हैरान रह गए लोग, बोले 'सस्ता वाला MET Gala लुक'

Urfi Javed latest : उर्फी जावेद लेटेस्ट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन अपने अतरंगी अंदाज के कारण सुर्खियों में रहती हैं. वो अनोखी ड्रेसेस पहनकर लाइमलाइट बटोर लेती हैं. एक बार फिर से उर्फी अपने ऐसी ही लुक (Urfi Javed latest look) की वजह से खबरों में आ गई हैं जिसे देख लोग हैरान हैं. इस बार उर्फी ने सरेआम कैमरे सामने अपनी ड्रेस बदल ली. इस बार भी उर्फी ने लोगों को अपने आइडिया से लोगों को चौंका दिया है. इसको लेकर लोग फिर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. वीडियो देख मजेदार कमेंट कर रहे हैं. आप भी देखें उर्फी का नया लुक.

विरल भयानी ने उर्फी जावेद का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट किया गया. एक्ट्रेस जब कार से उतरीं तो उन्होंने ब्लैक कलर का टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए. इसके बाद उनके कुछ लोग वहां आते हैं और एक्ट्रेस की ड्रेस चेंज कराने में उनकी मदद करते हैं. पलक झपकते ही एक्ट्रेस की ड्रेस बदल जाती है और वो एक फ्लोरल लॉन्ग और रिवीलिंग गाउन में तब्दील हो जाता है.

देखें video:

ये भी पढ़ें: Urfi Javed ने उड़ाया Ashneer Grover का मजाक, बीवी के साथ फोटो शेयर कर बोलीं 'करोड़ों का फ्रॉड'

उर्फी का ये लुक जहां फैंस को काफी पसंद आ रहा है वहीं हमेशा की तरह इस बार भी वो जमकर ट्रोल हो रही हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है.' एक और यूजर ने लिखा 'ये क्या है, सस्ता वाला मेट गाला.' अन्य यूजर ने लिखा 'फालतुगिरी सिर्फ.'

ये भी पढ़ें: Urfi Javed ने बाल चिपका कर ढक ली अपनी बॉडी, लोगों ने फिर किए मजेदार कमेंट, बोले 'इसे पागलखाने छोड़ आओ कोई'

उर्फी जावेद अपनी अतरंगी ड्रेसेस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहती हैं. हालांकि उर्फी हमेशा फुल कॉन्फिडेंस के साथ अनोखी ड्रेसेस में नजर आती हैं. फैशन च्वाइस की वजह से उन्हें किसी से तारीफें मिलती हैं तो कोई उन्हें ट्रोल करता दिखाई देता है. ड्रेसेस के अलावा उर्फी अपनी बेबाकी के लिए भी पहचानी जाती हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement