Advertisement

Urfi Javed की लेटेस्ट ड्रेस को 'समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है', डार्क लिप्स और ट्रांसपेरेंट आउटफिट देख लोगों ने पकड़ा सिर

Urfi Javed एक बार फिर ऐसा आउटफिट पहनकर पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं हैं कि देखने वाले हैरान रह गए. उनके साथ उनकी बहन भी नजर आई हैं.

Urfi Javed की लेटेस्ट ड्रेस को 'समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है', डार्क लिप्स और ट्रांसपेरेंट आउटफिट देख लोगों ने पकड़ा सिर

Urfi Javed : उर्फी जावेद (pc: viral bhayani/Instagram)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट सेंसशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन अपने बोल्ड और अतरंगी लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं. कुछ देर पहले उर्फी ने अपने इंस्टा पर ऐसी ड्रेस में वीडियो पोस्ट की थी जो सुर्खियों में आ गई. उर्फी की इस ड्रेस (Urfi Javed dress) में धमाकेदार ट्विस्ट देखा गया जिसे देख लोग हैरान रह गए. वहीं फिर से उर्फी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वो ऐसी ड्रेस पहनी नजर आईं जिसे समझना मुश्किल था. लोग उन्हें देख चकरा गए हैं. आइए नजर डालते हैं उर्फी के इस लेटेस्ट लुक (Urfi Javed latest look) पर. 

विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उर्फी जावेद मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुईं. उनके साथ उनकी बहन भी नजर आईं. एक तरफ जहां उनकी बहना की ड्रेस खूबसूरत लग रही थी तो वहीं उर्फी का आउटफिट सिर के ऊपर से जा रहा था. उनकी ये ट्रांसपेरेंट ड्रेस देख लोग शॉक हो गए. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ड्रेस का पैटर्न क्या है. उर्फी ने डार्क लिप्स और बालों में बन बनाकर अपने लुक को पूरा किया था. 

ये भी पढ़ें: Urfi Javed पहनी पूरी ढकी ड्रेस लेकिन पलटीं तो हो गया कबाड़ा, वीडियो पर लोग बोले 'नहीं देखा ऐसा ट्विस्ट'

इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट आने शुरू हो गए. एक यूजर ने लिखा 'अब तो अल्फाज भी खत्म हो गए हैं.' एक और यूजर ने लिखा 'इसके पास अब मच्छर नहीं आएंगे.' अन्य यूजर ने लिखा 'इसे सेंन्स नहीं है क्या'. वहीं एक और यूजर ने लिखा 'यह एक लाइलाज बीमारी से ग्रसित है.' इसके अलावा उनके फैंस ने कमेंट कर उनके लुक की तारीफ की है और कमेंट में हार्ट इमोजी पोस्ट किया. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

ये भी पढ़ें: Urfi Javed ने पूरा कर दिया फुल कपड़ों का कोटा, पहन कर निकलीं अब तक की सबसे रिवीलिंग ड्रेस

इससे पहले उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें पहले वो व्हाइट शर्ट और ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट में नजर आईं. इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की बो-टाई पहन रखी थी. हालांकि इस वीडियो में जैसे ही कैमरा आगे की तरफ आता है तो पीछे मिरर पर उर्फी के आउटफिट का बैकसाइड दिखता है. उर्फी की ड्रेस आगे से पूरी है लेकिन पीछे उन्होंने इसे पूरी तरह कटआउट ड्रेस बना दिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement