Advertisement

Urfi Javed ने तीसरी बार कराया टॉपलेस Photo Shoot, वीडियो देखकर लोग बोले 'रोज रोज का ड्रामा'

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद बोल्ड वीडियो शेयर किया है. अदाकारा के नए अंदाज को देख नेटिजन्स दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए हैं.

Urfi Javed ने तीसरी बार कराया टॉपलेस Photo Shoot, वीडियो देखकर लोग बोले 'रोज रोज का ड्रामा'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उर्फी जावेद (Urfi Javed) को उनके बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस हर बार कैमरे के सामने कुछ ऐसा पहनकर आ जाती हैं, जिसे देख कोई भी दंग रह जाए. अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद बोल्ड वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में टीवी एक्ट्रेस मोतियों की माला से खुद को ढके नजर आ रही हैं. अदाकारा का ये अवतार ही काफी हैरान कर देने वाला था. हालांकि, फिर थोड़ी ही देर उर्फी ने कुछ ऐसा भी किया जिसे देख यूजर्स दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए हैं. 

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि उर्फी ने टॉपलेस होकर ब्लू कलर के मोतियों से बनी हुई मालाओं से खुद को कवर किया है. फिर थोड़ी ही देर बार एक्ट्रेस उन मालाओं को भी काटना शुरू कर देती हैं. उर्फी जावेद का ऐसा अंदाज देख एक बार फिर यूजर्स दंग रह गए हैं. 

यहां देखें वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

 

यह भी पढ़ें- Urfi Javed को फिर मिली जान से मारने की धमकी, इस फेमस फिल्ममेकर के असिस्टेंट पर लगाया परेशान करने का आरोप 

वीडियो देखने के बाद एक ओर जहां नेटिजन्स एक्ट्रेस के कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, कइयों ने फिर उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'तुम घटिया औरत हो' तो दूसरे यूजर ने लिखा, 'तुमने तो ना रमजान की इज्जत रखी और ना ही मुसलमान होने की.' तीसरे ने लिखा, 'इसको पकड़कर जेल भेजो...एक दिन पब्लिक वोट होनी चाहिए...एक रात में इसकी दुनिया बदल देनी चाहिए...इसके घर के बाहर पब्लिक शोर मचाओ.' इन सब के अलावा एक ओर यूजर लिखते हैं, 'अरे यार कोई तो इसे मेंटर हॉस्पिटर में भर्ती करा दो.' 

कुछ इस तरह यूजर्स एक्ट्रेस पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. हालांकि, ट्रोल्स की इन बातों से उर्फी को कितना फर्क पड़ता है, एक्ट्रेस इससे पहले ही कई बार साबित कर चुकी हैं. उर्फी जावेद अपने मन की सुनती हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें खरी खोटी सुनाने वालों को मुंहतोड़ जवाब भी देती नजर आ जाती हैं.

यह भी पढ़ें- Urfi Javed ने स्टाइलिश अंदाज में पहन ली साड़ी, लुक देख लोगों को लगा झटका, बोले 'कपड़े कुछ ज्यादा नहीं हो गए?'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement