Advertisement

Dubai में हिरासत में लिए जाने के बाद Urfi Javed ने किया पहला पोस्ट, देखकर हैरान रह गए लोग

Urfi Javed को Dubai में Detain किए जाने की खबरें आई हैं जिसके बाद उन्होंने कुछ देर पहले ही पहला पोस्ट शेयर किया है.

Latest News
Dubai में हिरासत में लिए जाने के बाद Urfi Javed ने किया पहला पोस्ट, देखकर हैरान रह गए लोग

Urfi Javed: उर्फी जावेद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उर्फी जावेद (Urfi Javed) को हाल ही में दुबई में हिरासत (Detained In Dubai) में लिए जाने की रिपोर्ट्स आई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्फी ने दुबई में एक बेहद बोल्ड फोटोशूट करवाया था, जिसकी वजह से वो मुश्किल में फंसी हैं. कई रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया जा रहा है कि उर्फी के फोटोशूट नहीं बल्कि पब्लिक प्लेस में ये सब करने पर आपत्ति जताई जा रही है. उर्फी से पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ की है. हालांकि, मामले में इसके अलावा अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है. वहीं, हाल ही में उर्फी ने इस विवाद के बीच एक पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है.

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उर्फी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो पूल के किनारे लेटी नजर आ रही हैं. उन्होंने एनिमल प्रिंट का स्विम सूट पहना हुआ है. इस फोटो को देखकर लोग इसलिए हैरान हैं क्योंकि इसमें उर्फी के पीछे 'बॉलीवुड वाइव्स' की महीप कपूर, नीलम कोठारी, भावना पांडे और सीमा खान नजर आ रही हैं. यहां देखें वायरल हो रही उर्फी जावेद की ये तस्वीर-

ये भी पढ़ें- Urfi Javed Detained In Dubai: 'इसे दुबई में ही रख लो', हिरासत की खबरों पर लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

इस फोटो को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा- 'शानदार के बारे में कैसे कोई शो हो सकता जिसमें मैं नहीं हूं'. उर्फी से इस पोस्ट पर ताबड़तोड़ कमेंट्स मिल रहे हैं. कई लोग उनसे दुबई में डीटेन होने के बारे में सवाल पूछ रहे हैं. हालांकि, उर्फी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. वहीं, अब देखना होगा कि उर्फी हिरासत में लिए जाने की खबरों पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं और पूरे मामले का सच कब सामने आता है.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed को रेप की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, पुलिस को बताया क्यों भेजे थे आपत्तिजनक WhatsApp मैसेज

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement