Advertisement

Urfi Javed को इस शख्स ने दी रेप और मर्डर की धमकी, कॉल रिकॉर्डिंग्स के साथ थाने पहुंची एक्ट्रेस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Urfi Javed ने नवीन गिरी नाम के एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. ये शख्स एक्ट्रेस को लगातार धमकियां दे रहा था.

Urfi Javed को इस शख्स ने दी रेप और मर्डर की धमकी, कॉल रिकॉर्डिंग्स के साथ थाने पहुंची एक्ट्रेस
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन किसी ना किसी वजह को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. उर्फी को अक्सर अपने अतरंगी पहनावे (Urfi Javed Dresses) के चलते काफी ट्रोल किया जाता है. हालांकि, अब मामला ट्रोलिंग से काफी आगे बढ़ चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्फी जावेद को एक बार फिर रेप और जान से मारने की धमकी मिली है. इसके चलते इस बार एक्ट्रेस ने जरा ढिलाई ना करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. 

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, एक शख्स लगातार उर्फी को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए जान से मारने और रेप करने की धमकियां दे रहा था. साथ ही इस शख्स ने उर्फी के साथ गाली गलौच भी की. बताया जा रहा है कि आरोपी हर बार नए नंबर से कॉल कर उर्फी जावेद को इस तरह की धमकियां दे रहा था. अब एक्ट्रेस ने इन कॉल रिकॉर्डिंग्स के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें- Tina Datta को गुस्से में मारने के लिए दौड़े Shalin Bhanot, भड़के लोग बोले-पत्नी के साथ भी यही किया था  

मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो आरोपी शख्स का नाम नवीन गिरी है जो उर्फी को लंबे समय से परेशान करने की कोशिश कर रहा है. अब इसे लेकर उर्फी जावेद ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराया है. 

आपको बता दें कि ये पहला ऐसा मामला नहीं है, इससे पहले भी हाल ही एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे. इन स्क्रीनशॉट में भी कोई शख्स उर्फी को रेप करने और फिर उन्हें जान से मार देने की धमकियां देता नजर आया था. उस समय एक्ट्रेस ने मामले को ऐसे ही जाने दिया. हालांकि, अब उर्फी उनके साथ इस तरह की हरतक करने वालों को बक्शने के जरा मूड में नहीं हैं. यही वजह है कि उन्होंने सख्ती दिखाते हुए पुलिस कंप्लेंट दर्ज करा दी है. 

यह भी पढ़ें- Sajid Khan: 'कितनी बार Sex किया है, प्राइवेट पार्ट पर किया भद्दा कमेंट', अब इस एक्ट्रेस ने लगाए फिल्ममेकर पर गंभीर आरोप

गौरतलब है कि बीते दिनों हिंदुस्तानी भाऊ ने भी एक वीडियो में उर्फी को खुलेआम धमकी देते हुए अपने फैशन सेंस को बदलने की हिदायत दी थी. इसपर भी उर्फी भड़क गई थीं और उन्होंने बाकी ट्रोल्स की तरह ही भाऊ की भी क्लास लगा दी थी. इससे पहले उर्फी, राहुल वैद्य, कश्मीरा शाह, सुधांशु पांडे, चाहत खन्ना जैसे कई सेलेब्स को उन्हें ट्रोल करने पर जवाब दे चुकी हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement