Advertisement

Urfi Javed का होटल मैनेजर से हुआ जबरदस्त झगड़ा, वीडियो में देखें एक्ट्रेस को घुसने से क्यों रोका गया?

Urfi Javed ने बीते मंगलवार बताया था कि उन्हें मुंबई के एक होटल में घुसने से मना कर दिया गया है. वहीं, इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आया है.

Urfi Javed का होटल मैनेजर से हुआ जबरदस्त झगड़ा, वीडियो में देखें एक्ट्रेस को घुसने से क्यों रोका गया?

Urfi Javed Fight With Mumbai Restaurant Manager: उर्फी जावेद की होटल मैनेजर से हुई लड़ाई

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अपने अतरंगी आउटफिट्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं, हाल ही में उर्फी से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. उर्फी को मुंबई के एक रेस्तरां (Urfi Javed Banned In Mumbai Restaurant) में घुसने से रोक दिया गया है, जिसके बारे में उर्फी ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी. वहीं, अब इस पूरे वाकये का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उर्फी अंदर जाने के लिए रिसेप्शन पर लड़ाई करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में उर्फी का कहना है कि उन्हें ड्रेस की वजह से रोका गया है.

उर्फी जावेद के इस वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस सज- धज कर मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर कार से उतर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्लिट ड्रेस पहन रखी है लेकिन उनकी ड्रेस में अलग- अलग जगह पर कलाकारी की गई है. ये ड्रेस पहनकर जैसे ही उर्फी रेस्तरां के रिसेप्शन पर जाती हैं, उन्हें रोक लिया जाता है और कहा जाता है कि 'जगह खाली नहीं है'. ये सुनकर उर्फी बुरी तरह नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि 'अंदर जाकर बोलो कि उर्फी जावेद बाहर खड़ी हैं, मेरा नाम जानते हो? मेरे लिए हर जगह खाली हो जाती है'.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed की एंट्री पर मुंबई के रेस्तरां में लगा बैन, एक्ट्रेस ने Instagram पर बयां किया दर्द

उर्फी के लाख कहने के बाद भी जब उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जाता है तो वो चीख पड़ती हैं और कहती हैं कि उनके साथ य भेदभाव आउटफिट की वजह से हो रहा है. उर्फी वीडियो में होटल स्टाफ को 'उर्फी हेटर' कहकर बुलाती हैं. उर्फी कहती हैं कि 'बहाना क्यों बना रहे हो साफ- साफ बोलो कि तुम्हें मेरे कपड़ों से परेशानी है'. वीडियो के आखिर में क्या हुआ इसका पता नहीं चल पाया है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये असल में एक फूड डिलिवरी एप का प्रमोशन है और कुछ नहीं.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed ने तीसरी बार कराया टॉपलेस Photo Shoot, वीडियो देखकर लोग बोले 'रोज रोज का ड्रामा'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement