Advertisement

Urfi Javed को इस शख्स से मिली रेप और जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बयां किया दर्द

Urfi Javed को अपने Bold अंदाज को लेकर ट्रोलिंग के साथ ही साथ धमकियों का भी सामना करना पड़ता है. एक्ट्रेस ने एक बार फिर पोस्ट कर दर्द बयां किया है.

Latest News
Urfi Javed को इस शख्स से मिली रेप और जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बयां किया दर्द

Urfi Javed: उर्फी जावेद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. उर्फी को अपने अतरंगी पहनावे (Urfi Javed Dresses) को लेकर काफी ट्रोल भी किया जाता है. बीते दिनों ये मामला ट्रोलिंग से काफी आगे बढ़ गया है और एक वकील ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत (Police Complaint Against Urfi Javed) दर्ज करवा दी है. उर्फी पर सार्वजनिक स्थानों और सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे हैं. उर्फी ने भी इसपर पलटवार किया था. वहीं अब एक्ट्रेस को रेप और जान से मारने की धमकी (Urfi Javed death & rape threats) मिलने लगी है.

उर्फी जावेद ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं. उन्होंने रेप और जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स की चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इसपर उर्फी ने लिखा, 'तो यह आदमी 3 साल पहले मेरा ब्रोकर था, उसने मुझे मेसेज भेजना शुरू कर दिया. यहां तक कि उसने मुझे फोन किया और रेप और जान से मारने की धमकी दी. यह एक जाना पहचाना आदमी है. अब आप हिंदुस्तानी भाऊ जैसे लोगों के साथ समस्या देख सकते हैं, इसकी वजह यह है कि वह आदमी मुझे धमकी दे रहा है, यहां तक कि कोई भी सोचता है कि वो फोन कर सकते हैं और मेरे साथ बलात्कार करने की धमकी दे सकते हैं और मुझे मारने की धमकी दे सकते हैं क्योंकि मैंने अपने शरीर पर क्या पहना है.'

urfi

एक और स्टोरी पर उर्फी ने उस शख्स का फोटो शेयर किया जो उन्हें धमकी दे रहा है. उन्होंने लिखा - मैं इंडिया में नहीं हूं. वरना इसकी शिकायत जरूर करती. पर उम्मीद है कि आप लोग समझेंगे कि कैसे कोई भी कॉल करके रेप की धमकी देता है.'

उर्फी ने आगे लिखा, 'मुझे हर रोज की तरह जान से मारने और रेप की धमकियां मिल रही हैं, इसलिए मेरे लिए कुछ भी नया नहीं है. वास्तव में मुझे डराने के लिए कॉल करने के अलावा और भी बहुत कुछ करना होगा.'

ये भी पढ़ें: Urfi Javed: पुलिस कंप्लेंट को लेकर भड़कीं उर्फी जावेद, Video शेयर कर बोलीं-ये लो सबूत

Hindustani Bhau की धमकी पर दिया था करारा जवाब

बीते दिनों हिंदुस्तानी भाऊ ने वीडियो में उर्फी को खुलेआम धमकी दी थी और उन्हें अपने फैशन को बदलने की हिदायत दी थी. इसपर भी उर्फी भड़क गई थी और उन्होंने बाकी ट्रोल्स की तरह ही भाऊ की भी क्लास लगा दी थी. 

ये भी पढ़ें: Urfi Javed Photographer: उर्फी जावेद की Bold फोटोज के पीछे इस शख्स का है हाथ, नाम जान रह जाएंगे हैरान

ये पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद ने किसी सेलेब को जवाब दिया हो. इससे पहले उर्फी, राहुल वैद्य, कश्मीरा शाह, सुधांशु पांडे, चाहत खन्ना जैसे कई सेलेब्स को उन्हें ट्रोल करने पर जवाब दे चुकी हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement