Advertisement

Urfi Javed Video: लड़खड़ाती और बार-बार लोगों से टकराती नजर आईं उर्फी जावेद, हालत देख लोग बोले- ज्यादा चढ़ गई है....

Urfi Javed का एक नया वीडियो सामने आया है. लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस बार-बार लड़खड़ाती और लोगों से टकराती नजर आ रही हैं.

Urfi Javed Video: लड़खड़ाती और बार-बार लोगों से टकराती नजर आईं उर्फी जावेद, हालत देख लोग बोले- ज्यादा चढ़ गई है....
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. उर्फी अक्सर कुछ ऐसा पहनकर लोगों के सामने आ जाती हैं जिसे देख किसी का भी दिमाग चकरा जाए. टीवी एक्ट्रेस के आउटफिट्स को देखकर हर किसी के मन में एक ही सवाल होता है कि आखिर वे इतने अतरंगी आइडिया लाती कहां से हैं? इसे लेकर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी किया जाता है. अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला. हालांकि, इस बार उर्फी को उनकी ड्रेस से ज्यादा उनकी हरकतों को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. 

क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर का ट्रांसपेरेंट आउटफिट पहने नजर आ रही हैं. हर बार कि तरह इस बार भी उर्फी का ये लुक काफी बोल्ड रहा लेकिन इस बार लोगों का ध्यान उर्फी के कपड़ों से ज्यादा उनकी हरकतों पर था.  

दरअसल, इस वीडियो में उर्फी कभी लड़खड़ाती तो कभी बार-बार किसी से टकराती नजर आ रही हैं. वीडियो की शुरुआत में पहले तो एक्ट्रेस उनके साथ सेल्फी लेने आए एक शख्स के पैर पर चढ़ती दिखती हैं और फिर इसके तुरंत बाद ही वे अपने सामने खड़े एक और शख्स से टकरता जाती हैं. 

यह भी पढ़ें- Anupamaa की 'बरखा भाभी' रियल लाइफ में हैं बेहद बोल्ड, Hot Photos देखकर उड़ जाएंगे होश!

यहां देखें वीडियो-

 

 

इधर, उर्फी की ऐसी हरकतें देखने के बाद नेटिजन्स ने एक बार फिर उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'पीके है क्या?' तो दूसरे ने लिखा, 'अब तक तो बस दिमाग ही खराब था, अब आंखें भी खराब हो गई हैं.' इसके अलावा एक और यूजर लिखते हैं, 'कितनी चीप लग रही है, टल्ली भी हो गई.'

बता दें कि बिग बॉस (Bigg Boss) OTT में नजर आने के बाद उर्फी जावेद अब एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला (MTV Splitsvilla) के सीनज 14 में नजर आ रही हैं. शो में एंट्री लेने से पहले एक्ट्रेस ने कहा था कि वे ऐसा बम हैं जो कभी भी और कहीं भी फट जाता है. स्प्लिट्सविला के हर एक एपिसोड में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. शो के अंदर उर्फी जावेद हर रोज नया धमाका करती नजर आ रही हैं. 

यह भी पढ़ें- Urfi Javed का फोन नंबर हुआ लीक, अब इन 10 लड़कों को महंगी पड़ेगी गंदी हरकत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement