Advertisement

इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | इंडिगो संकट से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा- इंडिगो, फ्लाइट कैंसिल का रिफंड कर रहे- इंडिगो, 5-15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल की छूट-इंडिगो, आपको हुई परेशानी का अफसोस है- इंडिगो | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP | ममता के इशारे पर काम हो रहा है- BJP, नई बाबरी मस्जिद को लेकर BJP का बयान, हुमायूं कबीर के पीछे ममता बनर्जी- BJP

Urfi Javed को रिवीलिंग कपड़े नहीं बल्कि इस कारण Dubai में Sexy Video बनाना पड़ा था भारी, खुद बताया पूरा सच

Urfi Javed ने Dubai में हिसारत में लिए जाने पर सफाई दी है. Tv एक्टेस ने कहा है कि कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि किसी और कारण से पुलिस ने पूछताछ की थी.

Latest News
Urfi Javed को रिवीलिंग कपड़े नहीं बल्कि इस कारण Dubai में Sexy Video बनाना पड़ा था भारी, खुद बताया पूरा सच

urfi javed : उर्फी जावेद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस ओटीटी फेम और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) हमेशा अपने अजीब फैशन और अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. इन दिनों वो दुबई (Urfi Javed in Dubai) में हैं जिसके पल पल की अपडेट वो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इसी बीच खबर आई थी कि उनको दुबई में हिरासत में ले लिया गया है. जी हां, ऐसी खबरें थीं कि उन्होंने रिवीलिंग आउटफिट्स (Urfi Javed Detained) में अपने कुछ वीडियोज शेयर किए थे जो दुबई के नियमों के खिलाफ थे इसलिए वो मुश्किल में फंस गई थीं. इसपर अब उर्फी ने पूरी सच्चाई बताई है और बताया कि पुलिस ने उनसे क्यों पूछताछ की है.

उर्फी जावेद ने हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत में बताया था कि हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए दुबई में हैं. पुलिस के सेट पर शूटिंग रोकने की बात पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस सेट पर आई थी, लेकिन उनके रिवीलिंग कपड़ों के कारण नहीं. उर्फी ने बताया कि जिस जगह पर वो शूटिंग कर रही थीं वहां कुछ मुद्दों के कारण पुलिस शूटिंग को रोकने के लिए पहुंची थी.

उर्फी ने आगे बताया , 'जिस जगह शूट कर रहे थे वो एक निश्चित समय के लिए था. क्योंकि वो एक सार्वजनिक जगह थी, प्रोडक्शन टीम ने समय नहीं बढ़ाया, इसलिए हमें शूट छोड़ना पड़ा. इसका मेरे कपड़ों से कोई लेना-देना नहीं था. हमने अगले दिन बाकी के हिस्से की शूटिंग की, इसलिए सब कुछ ठीक हो गया.'

ये भी पढ़ें: Urfi Javed को विदेश में Sexy Video बनाना पड़ गया भारी, जानिए अब क्या होगा अंजाम

इससे पहले एक्ट्रेस के एक करीबी सोर्स ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के लिए एक ऐसे आउटफिट में वीडियो शूट किया था, जो यहां दुबई में लोगों के अनुसार रिवीलिंग था. कहा गया था कि उर्फी ने क्या पहना इससे वहां के लोगों को कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उसे पहनकर एक्ट्रेस कहां गईं, इसे लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है. हालांकि अब उर्फी ने इस बात पर से पर्दे उठा दिया है. 

ये भी पढ़ें: Urfi Javed: पुलिस के हत्थे चढ़ा उर्फी को रेप और जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स, इस वजह से भेजता था WhatsApp मैसेज

बिग बॉस ओटीटी के बाद उर्फी जावेद अपने अतरंगी अंदाज और बोल्ड आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं. शोबिज के कई लोगोंसे उनकी अनबन भी होती रहती है. हालांकि, रणवीर सिंह, मसाबा गुप्ता जैसे कई बड़े स्टार्स उनकी स्टाइल की तारीफ कर चुके हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement