Advertisement

Urfi Javed के टॉप और स्कर्ट में हर जगह दिखे छेद, वीडियो देखकर लोग उड़ाने लगे मजाक

Urfi Javed एक बार फिर से अपने अजीब आउटफिट की वजह से ट्रोलिंग की शिकार हो गई हैं. उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Urfi Javed के टॉप और स्कर्ट में हर जगह दिखे छेद, वीडियो देखकर लोग उड़ाने लगे मजाक

Urfi Javed Revealing Dress: उर्फी जावेद रिवीलिंग ड्रेस

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अपनी अतरंगी ड्रेसेस को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन पपराजी के सामने अपने नए लुक में पहुंच जाती हैं. वहीं, हाल ही में एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब उर्फी अपने 'छेद वाले' आउटफिट में नजर आईं. इस ड्रेस में उर्फी का एक वीडियो (Urfi Javed Video Trending) सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने टी-शर्ट और स्कर्ट पहनी हुई है लेकिन दोनों में ही छेद साफ नजर आ रहे हैं. लोगों ने उर्फी का ये आउटफिट देखकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है.

दरअसल, हाल ही में उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं. पपराजी ने उन्हें गाड़ी से निकलते हुए स्पॉट किया है. इस दौरान उर्फी जो आउटफिट पहनकर निकलीं उसे देखकर सभी हैरान रह गए. उर्फी ने टी-शर्ट और स्कर्ट पहन रखी थी लेकिन इस आम से आउटफिट को उर्फी ने छेद करके हटके बना दिया है. उर्फी जावेद इस आउटफिट के साथ हाई हील्स पहने दिखाई दे रही हैं और उनका ये लुक फैंस को खूब भा रहा है. यहां देखें वायरल हो रहा उर्फी का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Holi पर Urfi Javed की उड़ती चोटी वाला लुक देखकर छूट गई लोगों की हंसी, बोले 'चंदो की बेटी'

इस वीडियो पर मिल रहे कमेंट्स को देखें कई लोगों को उर्फी का ये लुक भा गया है लेकिन कईयों को उनका ये अंदाज कतई पसंद नहीं आया है. सोशल मीडिया पर उर्फी अपने इस आउटफिट की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. कईयों ने उनके इस 'छेद वाले' आउटफिट उन्हें भला- बुरा सुनाना शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed ने खरीदी इतनी महंगी ब्रांड न्यू कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement