Advertisement

Urfi Javed: फिर एयरपोर्ट पहुंच गईं उर्फी जावेद, बोल्ड अंदाज में ट्रोल्स को तंज कसते हुए कहा- 'टिकट दिखाऊं क्या...'

Urfi Javed एक बार फिर से एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं. हालांकि इस बार एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए बड़ी बात कह दी है.

Latest News
Urfi Javed: फिर एयरपोर्ट पहुंच गईं उर्फी जावेद, बोल्ड अंदाज में ट्रोल्स को तंज कसते हुए कहा- 'टिकट दिखाऊं क्या...'

Urfi Javed : उर्फी जावेद 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. लाइमलाइट में बने रहने के लिए एक्ट्रेस हमेशा अतरंगी और बोल्ड अंदाज में नजर आती रहती हैं. इसे लेकर वो कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं पर उर्फी को ट्रोल्स के कमेंट से कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि वो मौका पड़ने पर उन्हें जवाब भी दे देती हैं. हाल ही में उर्फी एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं. इस बार भी वो अपने हॉट अंदाज में नजर आईं पर उर्फी के निशाने पर इस बार ट्रोल्स आ गए. जानिए आखिर पूरा मामला क्या है.

दरअसल उर्फी जावेद हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं जिसका एक वीडियो विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में उर्फी जावेद कहती दिख रही हैं- 'आज तुम लोग मुझे अंदर जाते हुए तक वीडियो बनाओगे, मेरे अंदर जाने तक का वीडियो चाहिए कि लोगों को कि मैं अंदर घुसी हूं.' यही नहीं उर्फी पैपराजी को टिकट दिखाने की बात भी कहती हैं.

उर्फी ने टिकट दिखाने की बात इसलिए भी कही क्योंकि वो अक्सर एयरपोर्ट पर स्पॉट हो जाती हैं. इसे लेकर वो कई बार ट्रोल हो चुकी हैं लोगों का कहना है कि उर्फी सिर्फ एयरपोर्ट पर घूमने जाती हैं. लोग एयरपोर्ट पर उर्फी को देखने के बाद यही पूछते हैं कि वो आखिर कहां इतना बन ठन के जाती हैं. इसको लेकर हालांकि पहले भी उर्फी ने एक रील में ट्रोल्स को जवाब दिया था. 

ये भी पढ़ें: Urfi Javed को फॉलो करने लगीं TV की ये एक्ट्रेस! बिना ब्लाउज के साड़ी में दिखीं काफी बोल्ड और ग्लैमरस

लुक की बात करें तो उर्फी ने ब्लू कलर का बोल्ड आउटफिट पहना हुआ है. साथ ही सनग्लासेज भी पहन रखे हैं. कुछ फैंस को उर्फी का ये लुक काफी पसंद आ रहा है. वहीं वो अपने इस बोल्ड और हॉट लुक के लिए भी ट्रोल हो गई हैं. हालांकि इसका इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता. 

ये भी पढ़ें: Urfi Javed ने कपड़ों की जगह बॉडी पर लगाया चांदी का वर्क, फोटो देख उड़े सबके होश, फैंस बोले- काजू कतली

उर्फी सोशल मीडिया पर आए दिन अपने किसी ना किसी अतरंगी आउटफिट से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर वो खूब ट्रोल होती हैं पर उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. वहीं कुछ यूजर्स उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ भी कर देते हैं.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement