Advertisement

Urfi Javed की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुई एडमिट

Urfi Javed hospitalised: उर्फी जावेद को कथित तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट दो-तीन दिनों से अस्वस्थ चल रही हैं. उर्फी अपनी अतरंगी फैशन सेन्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं.

Urfi Javed की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुई एडमिट

urfi javed : उर्फी जावेद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Urfi Javed hospitalised: अपनी एक्टिविटी की वजह से सुर्खियों में रहने वाली बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद को तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऐसा बताया जा रहा है कि उर्फी दो-तीन दिन से अस्वस्थ चल रही हैं. अभिनेत्री को बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेने के बाद फेम हासिल है. हालांकि, उर्फी जावेद ओटीटी रियलिटी शो से एलिमिनेट होने वाले पहली कंटेस्टेंट थी लेकिन लोगों की नजरों में हमेशा अपने स्टाइल से छाई हैं.

कथित तौर पर अब अस्पताल में भर्ती है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उर्फी पिछले दो से तीन दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं.

ये भी पढ़ें - Urfi Javed की क्या होने वाली है Salman Khan के शो में वापसी? जानिए क्या है इसकी सच्चाई

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उर्फी जावेद को पिछले कुछ दिनों से उल्टी हो रही थी. आज 6 अगस्त एक्ट्रेस को 103-104 डिग्री का तेज बुखार था. इसके बाद, अभिनेत्री को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया. कथित तौर पर उन्हें क्या हुआ, यह पता लगाने के लिए बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट के टेस्ट की रिपोर्ट आना बाकी है.

ये भी पढ़ें - Karan Kundrra-Tejasswi Prakash जल्द लेने वाले हैं सात फेरे, एक्टर ने कर दिया कंफर्म

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement