Advertisement

Tunisha Sharma suicide: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान गिरफ्तार, परिवार ने लगाए थे गंभीर आरोप

Tunisha Sharma Suicide Updates: तुनिशा अपने ब्रेकपअप से परेशान थी इसी के बाद उसे आत्महत्या कर ली.

Tunisha Sharma suicide: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान गिरफ्तार, परिवार ने लगाए थे गंभीर आरोप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः मुंबई में टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत (Tunisha Sharma Suicide) के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में उसके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड और सह-अभिनेता शीजान मोहम्मद खान (Co star Sheezan Khan) को गिरफ्तार कर लिया है. तुनिशा के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मुंबई की वालीव पुलिस ने बताया कि इस घटना में सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच की जा रही है.

तुनिषा शर्मा सुसाइड के केस को लेकर डीसीपी चंद्रकांत जाधव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिवंगत एक्ट्रेस की मां ने शो के लीड एक्टर शीजान खान के खिलाफ कथित तौर पर उकसाने की शिकायत दर्ज कराई है. डीसीपी ने कहा, 'तुनिषा शर्मा, जो अलीबाबा दास्तान ए काबुल के सेट पर काम कर रही थीं, उनकी मौत आत्महत्या से हुई है. उन्होंने खुद को फांसी लगा ली. उनकी मां ने शीजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस जांच कर रही है.'

ये भी पढ़ेंः Tunisha Sharma ने कम उम्र में कमाया था बड़ा नाम, खूबसूरती के आगे फेल हैं बी-टाउन की हसीनाएं 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कि नायगांव में एक रामदेव स्टूडियो है जहां शूटिंग चल रही थी. फिर शॉट्स के बीच ब्रेक हो गया और फिर एक्ट्रेस बाथरूम में गई और उसने खुद को फांसी लगा ली. सेट पर मौजूद लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां उसे 'मृत लाया गया' घोषित कर दिया गया.  

ब्रेकअप से परेशान थी तुनिशा
बताया गया कि तुनिशा आरोपी शीजान के साथ रिलेशन में थी. कुछ दिन पहले ही शीजान ने तुनिशा के साथ ब्रेकअप कर लिया था, जिससे तुनिशा परेशान थी और शनिवार को उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, तुनिशा के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है. इस केस में आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है. मामले में नायगांव स्थित टीवी सीरियल सेट के स्टाफ और अन्य साथियों से भी पूछताछ की जाएगी. तुनीशा यहां मुंबई में अपनी मां के साथ रहती थी. मां ने तुनिशा के दोस्त शीजान पर आरोप लगाए हैं. मां ने कहा कि शीजान से परेशान होकर तुनिशा ने आत्महत्या की है. शीजान टीवी शो अली बाबा में तुनिशा के को-एक्टर थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement