Advertisement

TV एक्ट्रेस ने फेमस को-एक्टर पर लगाया रेप का आरोप, बोलीं 'शादी का झांसा देकर मेरे साथ गलत किया'

एक्टर शान मिश्रा उर्फ शशांक मिश्रा पर उनकी को-एक्ट्रेस ने रेप और धोखा देने का आरोप लगाया है. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में-

TV एक्ट्रेस ने फेमस को-एक्टर पर लगाया रेप का आरोप, बोलीं 'शादी का झांसा देकर मेरे साथ गलत किया'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'बुलेट राजा', 'दम लगा के हईशा' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर शान मिश्रा उर्फ शशांक मिश्रा मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. शान फिल्मों से अलग ओटीटी की दुनिया में भी अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाते हुए नजर आ चुके हैं. इससे अलग उन्होंने कुछ टीवी शोज भी किए हैं. अब, इन्हीं में से एक में उनके साथ काम करने वाली को-एक्ट्रेस ने शान पर रेप का आरोप लगाया है. मामले को लेकर एक्ट्रेस ने बीते 13 मार्च के दिन एक्टर के खिलाफ मुंबई के बांगर नगर, लिंक रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. अपनी इस शिकायत में एक्ट्रेस ने एक्टर पर उनके 4 लाख रुपये वापस ना करने, पैसे के लिए उनका इस्तेमाल करने, धोखा देने और पड़के जाने पर धमकी देने जैसे आरोप भी लगाए हैं. 

क्या है पूरा मामला?
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, को-एक्ट्रेस ने अपनी इस शिकायत में बताया, 'मैं पहली बार शान से दिसंबर 2001 में मिली थी. हमने एक टीवी शो के लिए साथ काम किया. यहां से हम दोस्त बने और जनवरी 2022 में हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. 9 जनवरी 2022 को उसके घर में एक पार्टी थी, उसी दिन हम पहली बार इंटीमेट हुए थे. मैं शादी से पहले शारीरिक संबंध नहीं बनना चाहती थी लेकिन वो शादी का झांसा देकर मेरे साथ बार-बार सेक्स करता रहा. कुछ महीनों तक सब सही था फिर जुलाई में मैंने उसे फोन किया तो किसी लड़की ने कॉल पिक किया, तब उसके बात करने के तरीके ने मेरे मन में शक पैदा कर दिया था.'

यह भी पढ़ें- टीवी के एक और कपल लेगा तलाक, 15 सालों बाद टूटेगी शादी

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैंने शान से इस बारे में पूछा तो उसने लड़की को अपनी क्लोज फ्रेंड बताया. मैं मान भी गई थी, फिर उस लड़की ने शान की बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज की जिसमे मैं भी गई थी लेकिन उसने वहां सबके सामने मेरे साथ बदसलूकी कर मुझे घर से निकाल दिया. धीरे-धीरे मुझे पता चला कि वो उस लड़की के साथ मिलकर मुझे धोखा दे कहा है. इसके बाद मैंने उसे साफ-साफ कह दिया कि मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती हूं. यहां उससे रिजेक्शन सहा नहीं गया और उसने मुझे धमकी देना शुरू कर दिया. उसने वो 4 लाख रुपये देने से भी इंकार कर दिया जो उसने काफी पहले मुझसे लिए थे. उल्टा उसने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मेरे ही खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी कि मैं उसे परेशान कर रही हूं.'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, को-एक्ट्रेस की शिकायत के बाद शान मिश्रा उर्फ शशांक मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(एन), 377, 506, 509 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Shubhangi Atre: 19 साल बाद रियल लाइफ पति से अलग हुईं 'अंगूरी भाभी', बताया रिश्ते में क्यों आई दूरी

इधर, एक्टर के वकील ने उनपर लगे हर आरोप को बेबुनियाद बताया है. मामले को लेकर वकील शैलेन्द्र मिश्रा ने अदालत को बताया कि एक्टर 2021 से पहले ही एक अन्य महिला के साथ रिलेशन में थे और शिकायतकर्ता इस बारे में सब जानती थीं. बावजूद इसके उन्होंने शान के साथ कथित तौर पर संबंध स्थापित करने की कोशिश की. को-एक्ट्रेस शान को लंबे समय से परेशान कर रही थीं जिसके चलते वे उन्हें काफी पहले ही ब्लॉक कर चुके हैं. एक्टर के वकील का कहना है कि शान ने एक्ट्रेस को कभी छुआ तक नहीं है तो रेप का सवाल ही नहीं उठता है. 

बता दें कि शान फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में भी छोटा सा रोल कर चुके हैं. फिलहाल, मुंबई की सेशन कोर्ट ने अभिनेता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है.
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement