टीवी
टीवी एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे (Tv Actor Vibhu Raghave) का 2 जून को मुंबई में निधन हो गया. वह साल 2022 से स्टेज 4 न्यूरोएंडोक्राइन कोलन कैंसर से जूझ रहे थे.
टीवी एक्टर वैभव कुमार सिंह राघवे (Tv Actor Vibhu Raghave), जो कि विभु राघवे के नाम से जाने जाते हैं. उनका 2 जून को मुंबई में निधन हो गया. वह साल 2022 से स्टेज 4 न्यूरोएंडोक्राइन कोलन कैंसर से जूझ रहे थे. लगभग तीन साल से लगातार लड़ाई और इलाज के बाद वह इस बीमारी से जंग हार गए.
विभु राघवे का मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया. जहां उनका कुछ समय से इलाज चल रहा था. उनके निधन के बाद से इंडस्ट्री में उनके करीबी दोस्त बेहद दुखी हैं. एक्टर के निधन की खबर खुद उनकी दोस्त सिंपल कौल और अदिति मलिक ने दी है.
एक बयान में विभु राघवे के परिवार और उनके दोस्तों ने एक भावपूर्ण मैसेज दिया है. उन्होंने कहा, '' सबसे प्योर आत्मा, शक्ति और सकारात्मकता की किरण. उनकी मुस्कान किसी भी कमरे को रोशन कर सकती थी और उनकी मौजूदगी ही सब कुछ बेहतर महसूस कराती थी. उन्होंने बेजोड़ शालीनता के साथ जीवन का सामना किया और अपने पीछे एक ऐसा प्यार छोड़ गए, जो कभी फीका नहीं पड़ेगा. उन्हें हमेशा बहुत याद किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- Rcb संग Ipl 2025 Finale से पहले Preity Zinta ने बढ़ाया Punjab Kings का मनोबल, देखें Video
विभु राघवे का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर को मुंबई के जोगेश्वरी उपनगर में किया जाएगा. विभु राघवे पिछले कुछ सालों में कई टीवी शो में नजर आए हैं, जिनमें सावधान इंडिया, रिदम और सुवरीन चावला शामिल है. हालांकि अनेरी वजानी के साथ निशा और उसके कजिंन्स में उनकी भूमिका ने उन्हें पहचान दिलाई और टीवी की दुनिया में उन्हें एक जाना पहचाना चेहरा बना दिया.
यह भी पढ़ें- फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में नहीं देखी होगी इससे खूबसूरत हसीना, Aishwarya -Angelina Jolie भी लगेंगी फीकी
फरवरी 2022 में विभु राघवे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए खुलासा किया था कि उन्हें कैंसर हो गया है. उस समय से वह नियमित रूप से अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रहे थे और अपने चेकअप के बारे में अपडेट शेयर किया. हालांकि कई मुश्किलों के बाद वह पॉजिटिव रहे और उन्होंने इस बीच कभी हार नहीं मानी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.