Advertisement

Tunisha Sharma Suicide: सामने आई तुनिषा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, खुला मौत से जुड़ा राज

Tunisha Sharma की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स आ चुकी हैं. इसके साथ ही उनकी मौत से जुड़े कुछ सवालों का जवाब भी सामने आ गया है.

Tunisha Sharma Suicide: सामने आई तुनिषा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, खुला मौत से जुड़ा राज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स आ गई हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस की मौत को लेकर उठ रहे कई सवालों का जवाब भी साफ हो चुका है. आपको बता दें कि फेमस शो अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल (Alibaba–Dastaan-e-Kabul) में शहजादी मरियम का किरदार निभाने वालीं तुनिषा ने बीते दिन अपने को-स्टार और रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान (Sheezan Mohammed Khan) के मेकअप रूम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए.

तुनिषा की मां ने बेटी की मौत के बाद शीजान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए. एक्ट्रेस की मां का कहना था कि शीजान ने ही तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाया है. इसके बाद पुलिस ने देर रात पूछताछ कर शीजान को गिरफ्तार कर लिया. इन सब के अलावा टीवी शो 'मैडम सर' फेम एक्ट्रेस प्रीति तनेजा ने भी मामले को लेकर बड़ा दावा किया. 

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma Suicide: कौन हैं एक्टर Sheezan Mohammed Khan, जिसके मेकअप रूम में 'शहजादी' ने किया सुसाइड

प्रीति तनेजा ने कहा था कि तुनिषा प्रेग्नेंट थीं. एक्ट्रेस ने दावा किया, 'साथ-साथ काम करते-करते तुनिषा और शीजान को एक-दूसरे से प्यार हो गया था. दोनों रिलेशनशिप में भी थे. तुनिषा बार-बार शीजान से शादी करने की बात कहती थी और वो हर बार मना कर देता था. इतना ही नहीं, कुछ ही समय पहले शीजान ने तुनिषा से ब्रेकअप भी कर लिया था. इन्हीं सब कारणों के चलते वो डिप्रेस रहने लगी थी और आखिरकार उसने मौत को गले लगा लिया.'

क्या कहती हैं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स?
हालांकि, अब सामने आईं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स किसी दूसरी ओर ही इशारा कर रही हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, तुनिशा की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने के कारण हुई है. एक्ट्रेस के शरीर पर किसी भी तरह के जख्म का निशान नहीं मिला है. इतना ही नहीं, मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों से भी किया इनकार किया है. 

बता दें कि तुनिशा के पोस्टमॉर्टम के समय 4-5 डॉक्टर मौजूद थे. पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी किया गई है. ऐसे में रिपोर्ट्स आने के बाद साफ हो गया कि तुनिषा ने आत्महत्या ही की थी. हालांकि, इसके पीछे की सही वजहों से अभी भी पर्दा नहीं हट पाया है. 

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma Last Video: मौत को गले लगाने से पहले गुमसुम सी थीं तुनिषा शर्मा, आखिरी वीडियो में चेहरे पर दिखा दर्द

आज होगा अंतिम संस्कार
इधर, रिपोर्ट सामने आने के बाद आज ही अभिनेत्री के अंतिम संस्कार होने को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि आज यानी 25 दिसंबर को एक्ट्रेस के शव को मीरा रोड लाया जाएगा. यहां करीब 4-4.30 बजे के आसपास उनका अंतिम संस्कार होगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement