Advertisement

Tunisha Sharma Death Case में आया संजीव कौशल का बयान, बोले 'मैं उसका स्टेप डैड नहीं, वो मेरी ही बेटी थी'

Tunisha Sharma Case में अब संजीव कौशल का बयान सामने आया है. संजीव का कहना है कि वे तुनिषा के लिए आयोजित प्रेयर-मीट के बाद वे हर एक सवाल का जवाब देंगे.

Latest News
Tunisha Sharma Death Case में आया संजीव कौशल का बयान, बोले 'मैं उसका स्टेप डैड नहीं, वो मेरी ही बेटी थी'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की मौत के मामले में बीते दिन कई बातें खुलकर सामने आईं. शीजान खान (Sheezan Khan) के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ना केवल अपने ऊपर लगे हर आरोप को खारिज किया, बल्कि तुनिषा की मां वनीता शर्मा को लेकर भी कई तरह की बातें कहीं. शीजान की बहन और एक्ट्रेन फलक नाज (Falaq Naaz) ने आरोप लगाए की वनीता शर्मा तुनिषा का ध्यान नहीं रख पाती थीं, वो एक्ट्रेस पर काम का प्रेशर डाल रही थीं और उन्हें एक-एक रुपये के लिए परेशान करती थीं. इधर, शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने भी वनीता शर्मा को लेकर कई तरह की बातें कही. 

शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि तुनिषा शर्मा के डिप्रेशन की वजह उनकी मां के कथित दोस्त संजीव कौशल थे. वकील ने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा, 'अपने पिता की मौत के बाद से तुनिषा काफी ड्रिप्रेशन में रहने लगीं थीं. उनकी मां और संजीव कौशल उनपर पूरा दबाव बनाकर रखते थे. संजीव कौशल का नाम सुनते ही तुनिषा को पैनिक अटैक आता था. उन्हें इस बात की भनक लग गई थी कि उनकी मां संजीव कौशल के साथ रिश्ते में हैं. किसी गैर मर्द के साथ अपनी मां के रिलेशन की खबर से तुनिषा शर्मा का डिप्रेशन और बढ़ गया. इसकी वजह से ही एक्ट्रेस काफी परेशान रहने लगी थीं.'  

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma Case में आमने-सामने आईं दोनों माएं, Sheezan Khan की मां ने प्रॉपर्टी के लालच पर किया इशारा

इतना ही नहीं, वकील ने यहां तक कहा कि तुनिषा की मां, संजीव कौशल के उकसाने पर तुनिषा का गला भी दबा चुकी हैं. एक्ट्रेस ने अपने शो के डायरेक्टर को इस बारे में बताया था. 

अब इसे लेकर संजीव कौशल का बयान सामने आया है. मामाले को लेकर इंडिया टूडे से बात करते हुए संजीव ने कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या इल्जाम लगा रहे हैं. फिलहाल मेरी प्राथमिकता यही है कि मेरे आसपास जितने लोग हैं, उनकी सेहत पर ध्यान दूं और इस दर्द से उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर सकूं. रही बात तुनिषा के स्टेप डैड होने के आरोप की तो मैं तो यही कहूंगा कि मैं स्टेप नहीं, बल्कि मेरी बेटी थी वो. तुनिषा थी ही इतनी प्यारी कि हर बाप की चाहेगा उसे तुनिषा जैसे बच्ची मिले.'

यह भी पढ़ें- Tunisha Sharma Death Case: कौन हैं संजीव कौशल जिनका नाम सुनते ही कांप जाती थीं तुनिषा? आने लगे थे पैनिक अटैक्स

संजीव कौशल ने आगे कहा, 'भगवान करे, ऐसी बच्ची हर किसी के घर पर आए. मैंने उसे अपनी बेटी रितिका की तरह ही प्यार किया है. मेरा परिवार उसे अपने घर की बच्ची की तरह मानता है. लोग मुझे उसका स्टेप डैड, पवन (मामा) को बॉयफ्रेंड जैसी घटिया बात कर रहे हैं. हम इसका जवाब भी देंगे. तुनिषा के लिए आयोजित प्रेयर-मीट के बाद हम सभी उनके हर आरोप का जवाब देंगे. अगर लीगल तरीके से भी हमें जाना पड़ेगा तो इसमें कोई गुरेज नहीं है.' 

बता दें कि तुनिषा शर्मा ने अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में एक्ट्रेस की मां वनीता शर्मा ने उनके को-स्टार और एक्स ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए जिसके बाद शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले को लेकर सोमवार को शीजान के परिवार की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी जिसके बाद इस केस ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement