Advertisement

Tunisha Sharma Suicide: Sheezan Khan को नंगे पैर खदेड़ते हुए नजर आई पुलिस, Viral Video देख भड़के लोग

Tunisha Sharma केस से जुड़ा Sheezan Khan का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर की हालत देखने के बाद नेटिजन्स पुलिस को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं

Tunisha Sharma Suicide: Sheezan Khan को नंगे पैर खदेड़ते हुए नजर आई पुलिस, Viral Video देख भड़के लोग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने बीते शनिवार के दिन अपने शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' (Ali Baba: Dastan-E-Kabul) के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महज 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस के इतना बड़ा कदम उठाने की खबर को सुनकर जहां लोग हैरान थे तो वहीं, तुनिषा की मां ने इसे लेकर उनके को-स्टार शीजान खान (Sheezan Khan) पर गंभीर आरोप लगाए. तुनिषा की मां वनीता शर्मा ने शीजान को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि एक्टर ने उन्हें धोखा दिया था. इधर, मां के बयान और पूछताछ के बाद शनिवार देर रात ही शीजान को गिरफ्तार कर लिया गया. शीजान इस वक्त पुलिस कस्टडी में हैं. बीते दिनों उन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया था. इस दौरान का उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

क्या है पूरा मामला?
तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में शीजान 28 दिसंबर 2022 तक पुलिस हिरासत में थे. बीते दिनों उन्हें वसई कोर्ट में पेश किया गया था जहां उनकी रिमांड को दो दिन और बढ़ाकर 30 दिसंबर तक कर दिया गया. इन सब के बीच शीजान खान का एक वीडियो सामने आया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में पुलिस शीजान को बिना चप्पलों के नंगे पैर घसीटकर कोर्ट ले जाती दिखाई दे रही है. एक्टर ने अपने चेहरे को काले कपड़े से ढ़का हुआ है. वहीं, पुलिस उनके हाथ पड़कर काफी तेजी से खींचते हुए अंदर ले जाती हुई नजर रही है. अब इस वीडियो को लेकर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा है. 

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने Tunisha Sharma के लिए PM Modi से मांगा इंसाफ, बोलीं 'मौत की सजा मिले'

वायरल वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स ने वालीव पुलिस को जमकर खरी खोटी सुनाई है. लोग इसे अमानवीय बता रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अभी साबित भी नहीं हुआ है कि ये सब शीजान की वजह से ही हुआ है, फिर उसके साथ इस तरह का बर्ताव क्यों किया जा रहा है?' दूसरे ने लिखा, 'इस लड़के ने ब्रेकअप किया क्योंकि वो रिश्ते में नहीं रहना चाहता था. अब लड़की ने आत्महत्या कर ली, मुझे नहीं लगता इसमें शीजान दोषी है. रोज लाखों ब्रेकअप होते हैं. फिर इसे कातिल की तरह क्यों पेश किया जा रहा है?' तीसरे ने लिखा, 'उसने चप्पल भी नहीं पहनी हैं, ये शेमफुल बिहेवियर है.'

 

 

यहां देखें लोगों के रिएक्शन-

Sheezan Khan

 

Ali Baba: Dastan-E-Kabul

बता दें कि तुनिषा शर्मा के परिवार ने इस मामले को लव जिहाद बताया है. इधर, पुलिस कस्टडी में शीजान खान बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं. एक्टर ने पहले अपने बयान में कहा था कि उन्होंने धर्म अलग होने के चलते तुनिषा से ब्रेकअप किया था. हालांकि, अब हाल ही में दिए गए अपने बयान में एक्टर ने कहा कि वो काम पर फोकस करना चाहते थे इसलिए उन्होंने तुनिषा से अपनी राहें अलग कर लीं. दूसरी ओर पुलिस को शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की चैट मिली हैं. ऐसे में ये मामला लगातार उलझता जा रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement