Advertisement

Tunisha Sharma case: मौत के पहले Sheezan Khan के साथ हुई थी एक्ट्रेस की बहस, CCTV फुटेज में सामने आया सच

Tunisha Sharma मौत मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस के हाथ CCTV फुटेज लगा है जिससे पता चला है कि दोनों के बीच बहस हुई थी.

Latest News
Tunisha Sharma case: मौत के पहले Sheezan Khan के साथ हुई थी एक्ट्रेस की बहस, CCTV फुटेज में सामने आया सच

Tunisha Sharma, Sheezan Khan: तुनिषा शर्मा, शीजान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Tunisha Sharma: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. एक्ट्रेस की मां वनिता शर्मा (Tunisha Sharma Mother Vanita Sharma) ने उनके को-स्टार शीजान खान (Sheezan Khan) पर उनकी बेटी को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. शीजान खान पुलिस कस्टडी में हैं और केस की जांच में लगी पुलिस लगातार नए खुलासे कर रही है. इस बीच खबर आई है कि सुसाइड करने से पहले तुनिषा शर्मा और शीजान के बीच काफी बहस हुई थी. 

तुनिषा शर्मा केस की जांच में जुटी वालीव पुलिस ने खुलासा किया कि 20 साल की एक्ट्रेस और उनके एक्स शीजान खान के बीच उसकी मौत से पहले काफी बहस हुई थी. पुलिस ने ANI को बताया कि बहस के समय के सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए गए हैं. 

वालिव पुलिस ने अदालत में बताया कि ग्रीन रूम में शीजान और तुनिषा के बीच 15 मिनट तक बातचीत हुई थी जो 24 दिसंबर को उसकी आत्महत्या का कारण बनी. बता दें कि शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. बुधवार को शीजान को वसई कोर्ट ले जाया गया, जहां उसकी पुलिस हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई.

ये भी पढ़ें: Tunisha Sharma Case: आरोपी Sheezan Khan को नहीं मिली राहत, वकील का दावा 'पुलिस के पास नहीं हैं सबूत'

इस बीच, तुनिषा शर्मा के परिवार ने वलीव पुलिस से अनुरोध किया है कि वो इस बात की जांच करे कि क्या एक्ट्रेस की हत्या की जा सकती थी. दिवंगत एक्ट्रेस की मां वनिता शर्मा के बयान भी दर्ज किए गए हैं.

मां ने शीजान को लेकर किए थे चौंकाने वाले खुलासे 

तुनिषा की वनीता ने शीजान को लेकर कई और चौंकाने वाली बातें कही थीं. उन्होंने कहा था कि वो तब तक चुप नहीं बैठेंगी जब तक आरोपी शीजान को सजा नहीं मिल जाती. 

ये भी पढ़ें: Tunisha Sharma case: एक्ट्रेस की नौकरानी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बोलीं 'ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं तुनिषा'

सभी हो रही पूछताछ 

तुनिषा के दोस्तों और शीजान के रिश्तेदारों के बयान दर्ज करने के अलावा, पुलिस ने सेट के डीवीआर और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के साथ सीरियल अली बाबा दास्तान-ए-काबुल के प्रोडक्शन मैनेजर को भी बुलाया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement